Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
10-Aug-2026

राजधानी रायपुर में देशभक्ति के रंग में रंगी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम से शुरू हुई यात्रा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हाथ में तिरंगा लेकर लोगों के साथ कदम बढ़ाए। उनके साथ उप मुख्यमंत्री अरुण साव भाजपा जनप्रतिनिधि कार्यकर्ता छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में शहरवासी शामिल हुए। यात्रा के दौरान जगह-जगह देशभक्ति के नारे गूंजे और लोगों ने फूल बरसाकर यात्रा का स्वागत किया। पारंपरिक वेशभूषा में कलाकारों की प्रस्तुतियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य नई पीढ़ी को देशभक्ति और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से परिचित कराना है। उन्होंने कहा कि आजादी हासिल करने के लिए अनेक लोगों ने अपना जीवन बलिदान किया जिसे आने वाली पीढ़ी को जानना जरूरी है। इंडोर स्टेडियम से शुरू हुई तिरंगा यात्रा सुभाष स्टेडियम तक पहुंची और शहर में राष्ट्रीय एकता व देशभक्ति का संदेश दिया। रायपुर पुलिस ने सोने का कारीगर बनकर कच्चा सोना चोरी करने वाले अंतरराज्यीय आरोपी को पुलिस ने राजस्थान के जोधपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर गोलबाजार थाना क्षेत्र की नंदकिशोर सोनी की दुकान से 60 ग्राम कच्चा सोना चोरी करने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक घटना 15 जनवरी की है। शिकायत के बाद गोलबाजार थाना और एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट की टीम ने तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी की पहचान की और जोधपुर से उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी राजू डोलाई निवासी पश्चिम बंगाल के कब्जे से 40 ग्राम कच्चा सोना और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। बरामद सोने की कीमत करीब 4.75 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस चोरी के बाकी सोने और वारदात में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर राजधानी रायपुर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों युवाओं विद्यार्थियों और शहरवासियों ने हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि इस बार बस्तर के कई ऐसे गांवों में भी पहली बार तिरंगा फहराया जाएगा जहां आजादी के बाद अब तक राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया गया था। उन्होंने कहा कि यह अभियान बस्तर के दूरस्थ क्षेत्रों तक राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा पर निशाना साधा। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि भाजपा आज तिरंगा यात्रा निकाल रही है जबकि जिन लोगों ने कभी तिरंगे के तीन रंगों पर सवाल उठाए और आरएसएस की शाखाओं में तिरंगा नहीं फहराया वे आज तिरंगा यात्रा निकाल रहे हैं। राजधानी पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए करीब 20 लाख रुपये कीमत की MDMA के साथ राजस्थान के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गंज थाना क्षेत्र के तेलघानी नाका ओवरब्रिज के नीचे पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 106.19 ग्राम MDMA बरामद की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामनिवास माचरा निवासी फलोदी राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक आरोपी रायपुर में MDMA की सप्लाई करने ग्राहक की तलाश में पहुंचा था। पूछताछ में उसने साथियों के साथ मिलकर नशीले पदार्थ की बिक्री करने की बात बताई है। आरोपी के खिलाफ गंज थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(ग) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब उसके साथ जुड़े सप्लायर और खरीदारों की तलाश में जांच आगे बढ़ा रही है प्रदेश में बढ़ते मलेरिया के मामलों को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रही है और मलेरिया से हुई मौतों के आंकड़े छुपाए जा रहे हैं। बैज ने कहा कि सरकार आदिवासियों के जल जंगल और जमीन पर कब्जा करना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में ‘मलेरिया मुक्त भारत’ का अभियान जमीनी हकीकत के बजाय सिर्फ कागजों तक सीमित है।