Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
10-Aug-2026

देहरादून में ​रमानी ए सोशल सोसायटी की ओर से हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया जिसमें महिलाओं में उत्साह देखा गया। ​कार्यक्रम की आयोजक वंदना श्रीवास्तव ने बातचीत करते हुए कहा कि हरियाली तीज का त्योहार पूरी तरह से रंगारंग होता है और यह महिलाओं के सजने-संवरने का विशेष दिन है। उन्होंने बताया कि इस महोत्सव में महिलाओं का उमंग और उत्साह यह संदेश देता है कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम महिलाओं में नई ऊर्जा भरते हैं। ​सोसायटी का मानना है कि महिलाओं के लिए आयोजित होने वाले ऐसे पारंपरिक पर्व आपसी मेल-जोल और सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में शिरकत कर त्योहार का आनंद लिया। उत्तराखंड में खेती बागवानी पशुपालन और इससे जुड़े क्षेत्रों के अगले 20 वर्षों के विकास की दिशा तय करने के लिए राज्य सरकार ने व्यापक ‘उत्तराखंड कृषि रोडमैप’ तैयार करने की तैयारी शुरू कर दी है। रोडमैप का प्रारंभिक मसौदा अगले तीन माह में तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें प्रदेश के सभी 13 जिलों की भौगोलिक जलवायु और सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों के अनुरूप अलग-अलग प्राथमिकताएं तय की जाएंगी इस महत्वाकांक्षी पहल का नेतृत्व डा. एस.एन. पाण्डेय सचिव कृषि उत्तराखण्ड शासन द्वारा किया जा रहा है जबकि गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगकी विश्वविद्यालय पंतनगर के कुलपति डा. शिवेन्द्र कुमार कश्यप को उत्तराखण्ड कृषि रोडमैप के समन्वयक के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज देहरादून स्थित मुख्यमंत्री आवास के सभागार में राज्य के सभी 13 जिलों के जिलाधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय वर्चुअल बैठक की। इस बैठक में मुख्य रूप से मानसून सीजन के दौरान जिलों में बारिश की स्थिति आपदा प्रबंधन और चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। देहरादून के राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान (NIPVD) में छात्र-छात्राएं अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले पांच दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों का आरोप है कि संस्थान में लंबे समय से स्थायी निदेशक न होने के कारण उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। आंदोलनकारी छात्रों ने बताया कि वे पिछले तीन-चार सालों से अपनी मांगों को लेकर प्रशासन और मंत्रालय को कई बार पत्र भेज चुके हैं लेकिन उन्हें केवल आश्वासन ही मिला है। छात्रों ने संस्थान की डिस्पेंसरी में कथित दुर्व्यवहार हॉस्टल में खराब खाने की गुणवत्ता और किताबों के बढ़े हुए दामों पर भी नाराजगी व्यक्त की है। छात्र नेता हर्ष देवांश ने जानकारी दी कि उनकी प्रमुख मांगों में स्कॉलरशिप का मुद्दा सबसे महत्वपूर्ण है। पहले 12वीं पास करने के बाद छात्रों को पांच साल तक स्कॉलरशिप मिलती थी लेकिन पिछले दो-तीन साल से मंत्रालय द्वारा इसे बंद कर दिया गया है। एनएसपी (NSP) के तहत आने वाले फंड और राज्यवार नियमों के कारण कई छात्र इस वित्तीय सहायता से वंचित हो रहे हैं जिससे उन्हें उच्च शिक्षा और हॉस्टल का खर्च उठाने में भारी कठिनाई हो रही है। देहरादून में मानसून के दौरान संभावित जलभराव और आपदा की स्थिति को देखते हुए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि मानसून को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से व्यापक तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई हैं। खास तौर पर लो-लाइंग एरिया और जलभराव वाले क्षेत्रों में लगातार निगरानी की जा रही है और लोगों को ऐसे स्थानों से दूर रहने के लिए जागरूक किया जा रहा है। एसपी सिटी ने बताया कि किसी भी सूचना पर एसडीआरएफ फायर यूनिट सिविल पुलिस और प्रशासन की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य कर रही हैं। इस दौरान कई लोगों का रेस्क्यू भी किया गया है। उन्होंने बताया कि चीता मोबाइल और थाना मोबाइल के जरिए लाउड अलर्ट सिस्टम से लगातार लोगों से अपील की जा रही है कि जिन इलाकों में पानी भरने की स्थिति बनती है वहां जाने से बचें और पुलिस-प्रशासन की अपील का पालन करें। मंगलौर विधायक काज़ी निज़ामुद्दीन ने चुनाव आयोग द्वारा की जा रही धानदली को एक बार फिर से उजागर करते हुए कड़े शब्दों में चुनाव आयोग को घेरते हुए कहा कि चुनाव जानबूझकर लोगो के वोट काटने का काम कर रही है उन्होंने उन लोगो से भी इस मुद्दे पर बातचीत की तो कुछ ऐसे लोगो ने भी मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि उनके पड़ोसियों के आपस मे एक दूसरे के खिलाफ शिकायत की गई है जिसके उन्होंने दस्तावेज भी मीडिया को दिखाते हुए चुनाव आयोग पर गंभीर सवाल खड़े करते हुए कहा कि चुनाव आयोग इस मामले को संज्ञान में ले क्योंकि इस तरह के कार्यो से उनकी आपस मे दुश्मनी भी पैदा हो रही है l