Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
10-Aug-2026

पांडरवानी में बाघ का कहर : किसान की मौत दो मवेशी भी बने शिकार दूसरे सावन सोमवार को शिवलिंग पर जलाभिषेक करने लगी कतारें जुआ फड़ पर पुलिस का छापा 13 जुआरी गिरफ्तार जिले के खैरलांजी वन परिक्षेत्र के मिरगपुर पंचायत के पांडरवानी गांव में बाघ के हमले से 50 वर्षीय किसान देवकराम बाघमारे की मौत हो गई। देवकराम 9 अगस्त की दोपहर गाय और बछड़े को चराने जंगल गए थे लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटे। परिजनों और ग्रामीणों ने रातभर उनकी तलाश की। 10 अगस्त की सुबह श्मशान घाट से लगे जंगल में एक गाय और उसका बछड़ा मृत मिले। पास ही देवकराम का शव भी खून से लथपथ हालत में मिला। घटनास्थल पर वन्यप्राणी के पंजों के निशान और हमले के चिन्ह पाए गए। सूचना पर सरपंच दीपक देशमुख वन विभाग की टीम और तिरोड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना से ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश है। सावन के पवित्र माह के दूसरे सावन सोमवार को जिला मुख्यालय सहित तहसील व ग्रामीण अंचलों के प्रमुख शिवमंदिरों में शिवलिंग पर जलाभिषेक करने सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें लगने लगी थी। शिव भक्तों ने कांवड़ व लोटा में जल लेकर मंदिर पहुंच भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर शिवलिंग पर जल व दूध से अभिषेक कर बेलपत्र समीपत्र धतूरा व पूजन सामग्री चढ़ाकर पूजा अर्चना की। शहर मुख्यालय स्थित शंकरघाट शिवमंदिर जागपुर घाट शिव मंदिर बूढ़ी स्थित शिवालयों में सुबह से देर शाम तक भक्तों का भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने व जल चढ़ाने आवा-जाही लगी रही। शिवालयों में हर-हर महादेव व बम-बम भोले के जय घोष की गूंज सुनाई दी। श्रावण मास के पावन अवसर पर रामेश्वरम शिव सेवा समिति बाबा महाकाल सेवा समिति एवं महावीर सेवा दल ग्राम भटेरा के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को भव्य कांवड़ यात्रा निकाली गई। कांवड़ यात्रा आस्था भक्ति व समर्पण का अनूठा संगम बन गया। छोटे बच्चों से लेकर महिलाओं व बुजुर्गों तक सभी श्रद्धालुओं ने कांवड़ में जल लेकर ५१ किलो वजनी १६.५ फीट लंबी दिव्य त्रिशूल लेकर महामृत्युजय घाट शंकर मंदिर के लिए शोभायात्रा निकाली गई। उक्त यात्रा रामेश्वरम शिव मंदिर भटेरा से भोलेनाथ की भक्ति एवं जयघोष के साथ प्रारंभ हुई। जो गांव का भ्रमण करते हुए वैनगंगा नदी स्थित ग्राम भटेरा महामुत्युंजय घाट पर श्रद्धापूर्वक दिव्य त्रिशूल अर्पित करते हुए पुन: पवित्र जल लाकर रामेश्वरम शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। परसवाड़ा विधायक के एक बयान को लेकर आदिवासी समाज में नाराजगी और चिंता सामने आई है। लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों को बयान देने से पहले उसके जमीनी असर पर विचार करना चाहिए। आदिवासी समाज के कई लोग मेहनत संघर्ष और शिक्षा के जरिए अधिकारी शिक्षक और अन्य जिम्मेदार पदों तक पहुंच रहे हैं। ऐसे में वन्यजीवों को लेकर दिए गए बयान कहीं लोगों को कानून हाथ में लेने के लिए प्रेरित न करें यह गंभीर चिंता का विषय है। सवाल उठाया गया कि अगर कोई व्यक्ति ऐसे बयान से प्रभावित होकर बाघ की हत्या करता है तो कानूनी कार्रवाई की स्थिति में उसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? आदिवासी समाज का कहना है कि प्रकृति और वन्यजीव उनकी संस्कृति और परंपरा का अहम हिस्सा हैं और उनका संरक्षण जरूरी है। ग्रामीण थाना नवेगांव पुलिस ने ग्राम खुरसोड़ी स्थित ओमप्रकाश नगपुरे के गोदाम पर चल रहे जुआ फड़ में छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई में 13 जुआरियों सहित एक अन्य को गिरफ्तार किया गया। जुआरियों के पास से पुलिस ने डेढ़ लाख रुपए से अधिक नकद राशि 14 मोबाइल फोन और 3 चौपहिया वाहन को जब्त किया है। एएसपी निहित उपाध्याय ने बताया कि जुआ खेले जाने की सूचना मिलने पर ग्रामीण थाना प्रभारी रमेश जाट के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। जुआरियों के पास से नकद मोबाइल फोन और चौपहिया वाहन सहित लगभग 38 लाख रुपए का मशरुका जब्त किया गया है। इस मामले में गिरफ्तार जुआरियों से पूछताछ की जा रही है। जिले के लांजी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर १५ स्थित दुर्गा मंदिर के समीप तीन बाईक आपस में टकराने से आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामला संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार नशे की हालत में बाईक चला रहे एक युवक ने पहले बाईक सवार तीन युवकों को टक्कर मारी और इसके बाद बाईक से जा रहे पिता-पुत्र से टकराकर बाईक सहित गिरा। दुर्घटना में अमित डोहरे रोशन बागड़े शुभम सुलाखे व बाईक सवार पिता-पुत्र अनिल गायकवाड़ यश गायकवाड़ एवं शराब पीकर बाईक चला रहे अखिलेश उइके घायल हो गए। इसकी सूचना थाना में मिलने पर पुलिस द्वारा मामला कायम कर विवेचना की जा रही है। आदिवासी बाहुल्य बालाघाट जिले में 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आदिवासी संस्कृति परंपरा और लोक कला पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में वनाँचल आदिवासी क्षेत्र दर्रेकसा पंचायत में भव्य आयोजन हुआ जिसमें आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे जिन्होने विश्व आदिवासी दिवस के महत्व और आदिवासी समाज की समृद्ध परंपराओं के संबंध में लोगों को जानकारी दी। आयोजन स्थल पर पारंपरिक वेशभूषा लोक नृत्य गीत-संगीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने लोगों का मन मोह लिया। पूरे क्षेत्र में आदिवासी संस्कृति और परंपराओं की झलक देखने को मिली।