ट्रेंडिंग
भोपाल नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों ने अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर आक्रामक रुख अपना लिया है। महापौर और कमिश्नर को ज्ञापन सौंपने आए संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने नगर निगम प्रशासन को स्पष्ट अल्टीमेटम दिया है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष साबिर खान ने मीडिया से स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि आगामी 25 दिनों के भीतर दैनिक वेतनभोगियों को नियमित करने अनुकंपा नियुक्ति देने और एरियर्स जैसी मांगों का निराकरण नहीं किया गया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। 25 दिन बाद कोई बैठक कर यह निर्णय लिया जाएगा कि नगर निगम भोपाल में न तो सफाई का काम होगा न पानी की सप्लाई की जाएगी और न ही लाइटें खोली जाएंगी। कर्मचारियों की इस चेतावनी से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।