छात्रों पर विवादित बयान देने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार केरलम पुलिस ने सोमवार को राइट विंग कमेंटेटर और यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को लेकर विवादित बयान देने का आरोप है।पुलिस ने जांच के लिए डिजिटल डिवाइस भी जब्त किए हैं। पुलिस के मुताबिक मोहनदास ने 24-25 जुलाई को यूट्यूब चैनल ‘पथरिका’ पर वीडियो अपलोड किए थे।मोहनदास पर आरोप है कि उन्होंने वीडियो में कहा- जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन में गैंगरेप की घटनाएं हो सकती हैं लेकिन इसकी कोई शिकायत नहीं होगी क्योंकि प्रदर्शन में शामिल होने वालों को रेप पसंद है और कुछ लड़कियां हैं जो रेप का आनंद लेती हैं।उन्होंने कहा था कि अगर वह होते तो जंतर-मंतर पर कर्फ्यू लगा देते और प्रदर्शनकारियों को हटने का आदेश देते। अगर प्रदर्शनकारी नहीं मानते तो वे फायरिंग का आदेश देते। रांची में छात्रों का विधानसभा घेराव शुरू झारखंड के रांची में PSC-SSC में धांधली के खिलाफ छात्रों ने विधानसभा घेराव शुरू कर दिया है। छात्र बैरिकेडिंग हटाकर आगे बढ़ रहे हैं। इस बीच भाजपा विधायक भी छात्रों के समर्थन में CM हाउस के सामने धरने पर बैठे जिन्हें बाद में पुलिस ने वहां से हटा दिया। देर रात से ही 5000 से ज्यादा छात्र जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जमा हो गए थे। सुबह होते ही बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतर आए। लोकसभा में आज 4 बिल आएंगे संसद के मानसून सत्र में सोमवार को लोकसभा में 4 बिल पेश किए जाएंगे। गृह मंत्री अमित शाह दो बिल पेश करेंगे। जिसमें एक केरल (अल्टरेशन ऑफ नेम) बिल 2026 है। वहीं दूसरा नेशनल को-ऑपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन एक्ट 1962 संशोधन बिल है। कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ट्रिब्यूनल्स रिफॉर्म्स बिल 2026 पेश करेंगे। वहीं केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी माइंस एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) एक्ट 1957 में संशोधन के लिए बिल सदन में रखेंगे।वहीं राज्यसभा में बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल 2026 पर चर्चा की जाएगी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण इस बिल को सदन में पेश करेंगी। तीन बागी TMC सांसदों का भाजपा में जाने से इनकार पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के तीन बागी मुस्लिम सांसद अबू ताहिर खान खलीलुर रहमान और यूसुफ पठान ने कहा है कि वे BJP में शामिल नहीं होंगे और वे NDA का हिस्सा भी नहीं हैं। तीनों सांसदों का कहना है कि वे BJP की राजनीति से सहमत नहीं हैं लेकिन अपने क्षेत्रों के लोगों के हित में केंद्र और राज्य सरकार के साथ काम करेंगे। ये तीनों उन 20 बागी TMC सांसदों में शामिल हैं जिन्होंने बंगाल विधानसभा चुनाव के कुछ हफ्तों बाद ममता बनर्जी की पार्टी से अलग होकर नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) में विलय किया था। 15 से ज्यादा शहरों में बाढ़ जैसे हालात देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। मध्य प्रदेश और राजस्थान के 15 से ज्यादा शहरों में लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। एमपी के भोपाल रायसेन उज्जैन देवास सहित कई शहरों में रविवार रात से मूसलाधार बारिश हो रही है। भोपाल में नर्सरी से 12वीं तक के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। राजस्थान के जयपुर स्थित कानोता और झालावाड़ का कालीखाड़ डैम ओवरफ्लो हो गया है। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में रविवार रात सड़कों पर 2 से 3 फीट तक पानी भर गया। बाड़मेर में भी सड़कें लबालब हो गईं। रेलवे स्टेशन सब्जी मंडी हॉस्पिटल रोड समेत प्रमुख इलाकों में 2 से 4 फीट तक पानी भर गया। कई जगह दुकानों और घरों में भी पानी घुस गया।