Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
06-Aug-2026

हाईकोर्ट बोला- गडकरी से जुड़ी आपत्तिजनक पोस्ट फौरन हटाएं बॉम्बे हाईकोर्ट ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म मेटा और एक्स को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट फौरन हटाने का आदेश दिया। साथ ही पोस्ट करने वाले यूजर्स की जानकारी भी मांगी।हाईकोर्ट ने इन कंपनियों से कहा ‘भविष्य में भी अगर मंत्री की ओर से ऐसा कोई कंटेंट ध्यान में लाया जाता है तो उसे भी हटाया जाएगा।गडकरी ने 27 जुलाई को हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की थी। इसमें आरोप लगाया गया था कि सोशल मीडिया पर उन्हें और उनके परिवार को ई-20 इथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम से होने वाले कथित मुनाफे से जोड़ा जा रहा है। लोकसभा में चंदे से जुड़े बिल पर चर्चा संभव संसद में आज विदेशी चंदे से जुड़े फॉरेन कॉन्ट्रिब्यूशन (रेगुलेशन) संशोधन बिल यानी FCRA पर चर्चा हो सकती है। FCRA संशोधन बिल को इसी साल बजट सत्र के दौरान पेश किया गया था। हालांकि तब चर्चा नहीं हो पाई थी।FCRA कानून यह तय करता है कि भारत में कौन-से NGO ट्रस्ट धार्मिक या सामाजिक संगठन विदेश से पैसा (डोनेशन) ले सकते हैं और उसका इस्तेमाल कैसे करेंगे। इसका मकसद है कि विदेशी धन का उपयोग देश की सुरक्षा या सार्वजनिक हित के खिलाफ न हो। झारखंड में प्रदर्शनकारी छात्र सरकार से बातचीत को तैयार झारखंड में PSC समेत अन्य भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी को लेकर छात्र रांची में आंदोलन कर रहे हैं। वे सरकार से बातचीत के लिए तैयार हो गए हैं। उन्होंने शर्त रखी कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद बात करें और उस दौरान कम दो मीडिया प्रतिनिधि मौजूद रहें। छात्र नेता रविंद्र पासवान ने कहा कि बुधवार को सरकार का प्रस्ताव लेकर आए SDO ने छात्र प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के नाम मांगे हैं। इसके बाद बैठक की तारीख और समय तय होगा। छात्रों का आरोप है कि सरकार सिर्फ 5 सदस्यीय टीम बुलाकर आंदोलन को कमजोर करना चाहती है। रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का धरना 13वें दिन भी जारी है। देवेंद्र नाथ महतो समेत 6 छात्र अनशन पर हैं। यूपी के 40 स्कूलों में बाढ़ का पानी घुसा देशभर में मानसूनी बारिश अब लोगों के लिए आफत बन गई है। यूपी में लगातार हो रही बारिश से नदियां उफान पर हैं। फर्रुखाबाद जिले के 33 गांवों और 40 सरकारी स्कूलों में गंगा का पानी घुस गया है। बलिया में एक हफ्ते में 27 घर सरयू नदी में समा चुके हैं। वाराणसी में गंगा का पानी 40-50 छोटे मंदिरों में घुस गया है। वहीं प्रतापगढ़ में लगातार बारिश के कारण 100 साल पुराना मकान ढह गया जिसमें एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। ओडिशा में निजी न्यूक्लियर प्लांट का BJD ने किया विरोध बीजू जनता दल (BJD) ने ओडिशा में निजी कंपनी के जरिए न्यूक्लियर पावर प्लांट लगाने के कथित प्रस्ताव का विरोध किया है। पार्टी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार कॉर्पोरेट हितों के लिए लोगों की सुरक्षा से समझौता कर रही है।BJD नेता लेखाश्री सामंतसिंघार ने दावा किया कि एक निजी कंपनी ने 3000 मेगावाट का न्यूक्लियर पावर प्लांट लगाने का प्रस्ताव दिया है। उन्होंने कहा कि परमाणु ऊर्जा से जुड़े बड़े हादसे इसके खतरे को दिखाते हैं और ऐसे रणनीतिक क्षेत्र को निजी कंपनियों के हवाले नहीं किया जाना चाहिए।