आर्टिकल 370 हटने के 7 साल जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बढ़ी जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के आज सात साल पूरे हो गए। इस मौके पर पूरे केंद्र शासित प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। श्रीनगर कुलगाम पहलगाम समेत संवेदनशील इलाकों में मल्टी लेयर सुरक्षा व्यवस्था लागू है। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सुरक्षाबलों के काफिलों की आवाजाही रोक दी गई है। संसद परिसर में विपक्ष का प्रदर्शन विपक्षी सांसदों ने बुधवार को भी संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। नेता विपक्ष राहुल गांधी मल्लिकार्जुन खड़गे समेत विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी करते हुए गांधी प्रतिमा से मकर द्वार तक मार्च निकाला। विपक्षी सांसद 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज और राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर सरकार से जवाब मांग रहे हैं। उनकी मांग है कि गृह मंत्री अमित शाह संसद में आकर जवाब दें। अदालतें लज्जा भंग-हवस जैसे शब्दों का इस्तेमाल न करें सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर राष्ट्रीय न्यायिक अकादमी (NJA) ने एक गाइडलाइन जारी की है। इसके मुताबिक जजों को रेप सेक्शुअल हैरेसमेंट जैसे मामलों की सुनवाई और फैसले लिखते समय कुछ सावधानियां बरतने कहा गया है। एक्सपर्ट कमेटी के मुताबिक जजों को पीड़ित के चरित्र कपड़ों जीवनशैली नैतिक धारणाओं के बजाय केवल सबूतों पर फैसला देने की सलाह दी गई है। लुधियाना में प्रेमी संग बेटी उठाकर भागी मांVIDEO लुधियाना में प्रेमी के साथ मिलकर एक महिला ने अपनी 3 साल की बेटी का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया। दोनों आरोपी स्कूटी पर आए और बच्ची को उठाकर ले जाने लगे। इस दौरान बच्ची की 12 वर्षीय ताई की बेटी ने बहादुरी दिखाते हुए उसे बचाने की कोशिश की। वह बच्ची को बचाने के लिए महिला से भीड़ गई। महिला ने पहले लड़की को थप्पड़ मारे लेकिन उसने हार नहीं मानी और स्कूटी तक पहुंच गई। इस दौरान जब उसने बच्ची को छुड़ाने की कोशिश की तो दोनों आरोपी उसे स्कूटी से 50 मीटर तक घसीटते ले गए। उसके बाजू और पैर पर चोटें आई हैं। यूपी-झारखंड में बारिश-बिजली गिरने से 17 मौतें देश के कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश अब जानलेवा साबित हो रही है। झारखंड में मंगलवार को बिजली गिरने से 14 लोगों की मौत हो गई जबकि 8 लोग घायल हुए हैं। सबसे ज्यादा 9 मौतें गिरिडीह 3 दुमका और 2 लातेहार जिले में हुईं। यूपी के मिर्जापुर में 3 लोगों की जान चली गई। दो बच्चों की मौत गड्ढे में डूबने से हुई। एक 25 साल के युवक पर बिजली गिर गई। दूसरी ओर केरलम में 1 अगस्त से लगातार बारिश ने अब तक 25 लोगों की जान ले ली है जबकि 4 लोग लापता हैं। लगातार बारिश और बाढ़ के कारण हजारों लोगों को घर छोड़ने पड़े हैं।