Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
04-Aug-2026

देहरादून के डोईवाला क्षेत्र में एक मजार हटाए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने मजार को हटाने के बाद उसी स्थान पर भजन-कीर्तन किया। हालांकि घटना को लेकर प्रशासन या पुलिस की ओर से आधिकारिक जानकारी और कार्रवाई का विवरण सामने आना बाकी है। उत्तराखंड में आजकल हरेला पर्व की धूम है जगह-जगह लोग पौधरोपण कर रहे हैं l वहीं भरसार वानिकी एवं एग्रीकल्चर महाविद्यालय में वैज्ञानिक और असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर स्नेहा डोभाल का मानना है कि चीड़ और चंदन के पेड़ किसान की आय दोगुनी नहीं 10 गुनी कर सकते हैं l उनका कहना है कि पेड़ों की संख्या बढ़ने से हमारा पर्यावरण तो शुद्ध रहेगा ही इसके साथ ही हमें इससे आय भी अच्छी खासी मिलती है.... उन्होंने वानिकी के क्षेत्र में युवाओं के लिए काफी अच्छा स्कोप बताया l देहरादून के जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने मानसून और कावड़ यात्रा के दौरान खाद्य सुरक्षा और मिलावटखोरी को लेकर सख्त रुख अपनाया है। दैनिक भास्कर के लिए विशेष रिपोर्ट के अनुसार जिला प्रशासन ने त्योहारी सीजन कावड़ यात्रा के दौरान और उसके बाद भी खाद्य पदार्थों में मिलावट और स्वच्छता से जुड़े मामलों पर कड़ा पहरा बैठा दिया है। ​जिलाधिकारी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा और मिलावट से संबंधित मामलों को लेकर संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत सभी उपजिलाधिकारियों (SDM) को यह निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखें। यदि कहीं भी खाद्य पदार्थों में मिलावट या स्वच्छता में लापरवाही का कोई प्रकरण सामने आता है तो उसमें बिना किसी देरी के तत्काल आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए। श्रावण मास में कांवड़ यात्रा अपने चरम पर है और शिवभक्तों की सेवा में प्रशासन भी पूरी तत्परता से जुटा हुआ है। रुड़की के गणेशपुर पुल टैंक चौक पर पुलिस अधिकारियों ने नहर पटरी से गुजर रहे कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान शिवभक्तों को सूक्ष्म जलपान भी वितरित किया गया। पुलिस की इस पहल को कांवड़ियों ने भी सराहा। गणेशपुर पुल टैंक चौक पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण हरिद्वार शेखर चंद्र सुयालपुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं सुपर जोनल पुलिस ऑफिसर स्वप्न किशोर सिंह ₹पुलिस उपाधीक्षक रुड़की ओशिन जोशी सहित अन्य पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान भोले के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। हल्द्वानी में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को लेकर लोगों में फैल रहे भ्रम को दूर करने के लिए सोमवार को एडीएम एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी विवेक राय ने प्रेस वार्ता कर स्थिति स्पष्ट की उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करना तथा अपात्र मतदाताओं के नाम सूची से हटाकर निर्वाचक नामावली को पूरी तरह शुद्ध और अद्यतन बनाना है उन्होंने बताया कि जिले में अब तक लगभग 2.35 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस मिलने पर किसी भी प्रकार की घबराहट की आवश्यकता नहीं है। यह केवल आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का अवसर है जिससे मतदाता अपने नाम का सत्यापन करा सकें