Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
03-Aug-2026

MP में 9 साल बाद सितंबर में होंगे छात्रसंघ चुनाव मध्य प्रदेश में करीब 9 साल बाद छात्रसंघ चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। 2017 के बाद से चुनाव नहीं हुए थे। अब हाईकोर्ट की सख्ती के बाद राज्य सरकार ने कोर्ट को बताया है कि 2026-27 शैक्षणिक सत्र में सितंबर में छात्रसंघ चुनाव कराए जाएंगे। सरकार के इस आश्वासन के बाद हाईकोर्ट ने जनहित याचिका का निराकरण कर दिया। खेती की नई तकनीकें हैं किसानों की समृद्धि का नया द्वार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खेती की नई तकनीकें ही किसानों की समृद्धि का नया द्वार हैं। किसान जितना अधिक नई तकनीकों आधुनिक कृषि पद्धतियों और शासन की योजनाओं से जुड़ेंगे उनकी आय उतनी ही बढ़ेगी और खेती अधिक लाभकारी बनेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में उद्यानिकी (बागवानी) फसलों का उत्पादन बढ़ता जा रहा है। बागवानी फसलों के विकास एवं विस्तार में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए देश का पहला पुरस्कार मध्यप्रदेश को मिला है। यह हमारी सरकार की किसानों की जिंदगी को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता का ही परिणाम है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को बैतूल में आयोजित बलराम कृषि महोत्सव को मुख्यमंत्री निवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संबोधित कर रहे थे। दतिया में फिर हारी BJP 6016 वोट से कांग्रेस जीती मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने लगातार दूसरी बार भाजपा को हराया। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह को 66 हजार 757 और भाजपा के आशुतोष तिवारी को 60 हजार 741 वोट मिले। घनश्याम ने 6016 वोटों से जीत दर्ज की। दतिया सीट राजेंद्र भारती को फ्रॉड मामले में 2 साल की सजा मिलने के बाद खाली हुई थी। महाकाल में 4 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन सावन के पहले सोमवार पर मध्यप्रदेश शिवभक्ति में सराबोर रहा। उज्जैन में बाबा महाकाल की सवारी धूमधाम से निकली। भगवान महाकाल ‘चंद्रमौलेश्वर’ स्वरूप में चांदी की पालकी में विराजमान होकर प्रजा को दर्शन देने निकले। पालकी के पीछे हाथी पर भगवान मनमहेश की प्रतिमा विराजित रही। आबकारी आरक्षक बोला- शराब तो बिकती रहेगी सीधी में अवैध शराब की शिकायत पर पहुंची आबकारी विभाग की टीम का एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक आबकारी आरक्षक ग्रामीणों से बहस के दौरान कहता सुनाई देता है उमा भारती जब मुख्यमंत्री थीं तब उन्होंने भी शराब रोकने की कोशिश की। जब वह नहीं रोक पाईं तो हम क्या रोक पाएंगे। शराब तो बिकती रहेगी। ग्रामीणों का आरोप है कि टीम मौके से बिना कोई कार्रवाई किए लौट गई। इंदौर में बुजुर्गों की पिटाई वाले आश्रम पर बुलडोजर चला इंदौर के महाराणा प्रताप नगर स्थित प्रेमाश्रय वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद सोमवार को पूरे आश्रम को जमींदोज कर दिया गया। सुबह करीब 10 बजे जिला प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची। पहले आश्रम का पूरा सामान बाहर निकलवाया गया इसके बाद जेसीबी और बुलडोजर की मदद से अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया गया। 42 जिलों में सामान्य से कम पानी गिरा मध्य प्रदेश में अब तक औसत 15.4 इंच बारिश हो चुकी है जो कोटे की आधी भी नहीं है। भोपाल ग्वालियर उज्जैन-जबलपुर समेत 42 जिलों में सामान्य से कम पानी गिरा है। IMD (मौसम केंद्र) की माने तो अगले 2 दिन यानी- मंगलवार और बुधवार को कहीं भी भारी बारिश यानी हैवी रेन का अलर्ट नहीं है। सोमवार को भोपाल में कुछ देर के लिए बारिश हुई। वहीं इंदौर समेत अन्य जिलों में बूंदाबांदी व बादल वाला मौसम रहा।