60% मूंग खरीदी के फैसले पर सपा ने उठाए सवाल विधायक सांसदों की सैलरी 40% काटी जाए समाजवादी पार्टी मध्यप्रदेश ने एमपी सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाते हुए एक अनोखी मांग की है। सपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ मनोज यादव ने सरकार की नियत पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब सरकार किसानों की पूरी मूंग की फसल खरीदने को तैयार नहीं है और MSP पर महज 60% खरीदी का झुनझुना थमा रही है तो फिर प्रदेश के विधायक सांसद और मंत्री भी पूरा वेतन क्यों ले रहे हैं? जन प्रतिनिधियों को भी केवल 60% सैलरी ही लेनी चाहिए।किसान अपनी फसल 100% बेचे और नेता वेतन पूरा उठाएं यह दोहरा मापदंड कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने जनजातीय परिवार के सदस्यों के साथ बिताया समय जनजातीय समाज के प्रति आत्मीय जुड़ाव और जनजातीय संस्कृति में निहित पारिवारिक मूल्यों का भावपूर्ण चित्र उस समय देखने को मिला जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव झाबुआ जिले के थांदला में जनजातीय समुदाय के सदस्य बसंत सिंह बामनिया के घर पहुंचकर उनके परिवार के साथ आत्मीय समय बिताया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने परिवार के सदस्यों से सहज संवाद किया आदिवासी समुदाय की बहनों से सावन मास में रक्षाबंधन से पूर्व पावन अवसर पर राखी बंधवाई तथा बच्चों को स्नेह-दुलार देकर उन्हें अपनेपन का एहसास कराया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज थांदला में आयोजित प्रदेश स्तरीय स्व-सहायता समूहों के क्षमतावर्धन एवं ऋण वितरण कार्यक्रम में होंगे शामिल होने के लिए पहुंचे थे। भगवान श्री कृष्ण-शिव-ब्रह्मा पर टिप्पणी करने वाले मौलाना को चेतावनी भगवान श्रीकृष्ण पर कथित विवादित टिप्पणी के बाद अब मौलाना जर्जिस अंसारी का भगवान शिव और भगवान ब्रह्मा को लेकर एक और कथित विवादित बयान सामने आने का दावा किया जा रहा है। इस पर भोपाल में श्री हिंदू उत्सव समिति और संस्कृति बचाओ मंच ने कड़ा विरोध जताते हुए चेतावनी दी है कि यदि मौलाना भोपाल आए तो उनका मुंह काला कर गधे पर बैठाकर और जूतों की माला पहनाकर शहर में घुमाया जाएगा। बता दें कि विवादित वीडियो 23 जून 2026 को झारखंड में दिए गए एक भाषण का है। चतुर्वेदी टाइटल लगाने वाले मौलाना अंसारी ने श्रीमद्भगवद्गीता के एक श्लोक पढ़ते हुए एक विवादित बयान दिया था। मौलाना ने कहा था- भगवान श्रीकृष्ण धर्म से मुस्लिम थे और दिन में 5 बार नमाज पढ़ा करते थे। अगर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम के बड़े भक्त बनते हैं अगर वे हमारी किताब पढ़ लें तो इस्लाम से मोहब्बत करने लगेंगे। रतलाम में EWS मल्टी में पथराव लाठी-डंडे चले रतलाम में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत बनी डोसीगांव स्थित ईडब्ल्यूएस मल्टी में शुक्रवार को नगर निगम की टीम और रहवासियों के बीच मारपीट हो गई। बकाया राशि के नोटिस चस्पा करने पहुंची नगर निगम की टीम पर रहवासियों ने पत्थर गमले और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।इस दौरान नगर निगम के कर्मचारियों ने भी लोगों के साथ मारपीट की। घटना के कई वीडियो सामने आए हैं जिनमें निगमकर्मी एक युवक और महिला के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। विवाद के दौरान कवरेज कर रहे एक स्थानीय मीडियाकर्मी भी घायल हुए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। सरकारी मंदिरों में पुजारियों की नियुक्ति को हाईकोर्ट में चुनौती मध्यप्रदेश सरकार के नियंत्रण वाले मंदिरों में पुजारियों की नियुक्ति को लेकर बनाई गई वर्ष 2019 की नीति अब हाईकोर्ट की समीक्षा के दायरे में आ गई है। इस नीति में केवल ब्राह्मण समुदाय को पुजारी नियुक्त करने का प्रावधान होने का दावा करते हुए इसे हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि इससे अनुसूचित जाति (SC) अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के लोगों को पुजारी बनने के अवसर से वंचित किया जा रहा है।मामले की सुनवाई गुरुवार को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विवेक रूसिया और न्यायमूर्ति प्रदीप मित्तल की डिवीजन बेंच में हुई। प्रारंभिक सुनवाई के बाद कोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।