Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
04-Aug-2026

बिहार-बंगाल में बिजली गिरने से 11 मौतें देशभर में बारिश से आम लोगों का जीवन भी प्रभावित है। बिहार और पश्चिम बंगाल में सोमवार को बिजली गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई। 14 लोग घायल हुए हैं। मरने वालों में बिहार के अलग-अलग जिलों के 7 और बंगाल के हावड़ा के 4 लोग शामिल हैं। उत्तराखंड के चमोली में बद्रीनाथ हाईवे पर लैंडस्लाइड हुई। सड़क पर पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिरने से यातायात बाधित हो गया। इसके कारण करीब 200 यात्री फंस गए हैं जो सोमवार रात 9 बजे से रास्ता खुलने का इंतजार कर रहे हैं। संसद के बाहर राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर प्रदर्शन संसद के मानसून सत्र के 12वें दिन की कार्यवाही भी हंगामे के साथ शुरू हुई। लोकसभा में सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी खेमे के सांसद नारेबाजी करने लगे। हंगामे के कारण लोकसभा महज 3 मिनट चली और दोपहर 2 बजे तक स्थगित कर दी गई। राज्यसभा की कार्यवाही हंगामे के बीच जारी है। इससे पहले विपक्षी सांसदों ने संसद के मकर द्वार पर राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई नेताओं ने चंदा चोर के नारे लगाए। डाबर के 100% शुद्ध दावे वाले प्रोडक्ट पर रोक डॉबर के कई प्रोडक्ट की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। इनमें शहद और गाय का घी भी शामिल है। ये प्रोडक्ट 100% शुद्धता के दावे के साथ बेचे जा रहे थे। यह रोक खाने-पीने के सामानों के मानक तय करने वाली सरकारी संस्था FSSAI ने लगाई है। फूड सेफ्टी एंड स्टेंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने इन दावों को गुमराह करने वाला बताया है। इस पर डाबर से 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट मांगी है। सोमवार 3 अगस्त को FSSAI ने सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दी है। जंतर-मंतर प्रदर्शन; सरकार ने कहा- स्टूडेंट्स पर केस नहीं होगा केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया है कि NEET पेपर लीक को लेकर विरोध करने वाले छात्रों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सोमवार को कहा ‘सरकार अपने वादे पर कायम है। छात्रों के खिलाफ कोई FIR नहीं होगी।’ मेहता ने ये भी कहा कि प्रदर्शन के दौरान गंभीर अपराधों को लेकर जिन 2700 से ज्यादा लोगों पर FIR दर्ज हुई हैं इन्हें वापस नहीं लिया जाएगा।