Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
01-Aug-2026

विधायक के दखल के बाद जिला अस्पताल में हुआ प्रसव पहले हाईरिस्क बताकर किया था रिफर लालबर्रा स्वास्थ्य केंद्र में दवाओं का संकट मरीजों को नहीं मिली कैल्शियम की दवा नूतनकला निकेतन में हिन्दी सिनेमा के स्वर्णिम युग के अमर कलाकारों को किया नमन जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं। प्रसूता प्रीति को पहले डॉक्टरों ने किडनी छोटी होने और पथरी की समस्या बताकर हाईरिस्क केस घोषित किया और दूसरे अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। मामला कांग्रेस विधायक अनुभा मुंजारे तक पहुंचा तो वे स्वयं निजी अस्पताल से प्रसूता को लेकर जिला अस्पताल पहुंचीं और अस्पताल प्रबंधन से रिफर करने के कारणों पर सवाल उठाए। विधायक के हस्तक्षेप के बाद प्रीति को दोबारा भर्ती किया गया। डॉक्टरों ने सीजर ऑपरेशन के जरिए उसकी सुरक्षित डिलीवरी कराई। मां और नवजात बालिका दोनों स्वस्थ हैं। इस घटनाक्रम के बाद जिला अस्पताल की कार्यप्रणाली और हाईरिस्क मरीजों के प्रबंधन को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं।+ बालाघाट जिले के लालबर्रा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं की पोल फिर खुल गई। शनिवार को ओपीडी में डॉक्टर से परामर्श लेने पहुंचे ग्रामीण मरीजों को दवा वितरण कक्ष से कैल्शियम जैसी जरूरी दवा नहीं मिल सकी। अन्य दवाइयां तो दी गईं लेकिन स्टॉक खत्म होने का हवाला देकर मरीजों को वापस लौटा दिया गया। दूर-दराज से आए मरीजों ने दवाओं की कमी पर नाराजगी जताई और स्वास्थ्य विभाग से आवश्यक दवाओं की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की। जिले की सांस्कृतिक संस्था नूतनकला निकेतन सभागार में ३१ जुलाई शुक्रवार की रात स्वर सम्राट मोहम्मद रफी साहब की ४६ वीं पुण्यतिथि पर गीतों की महफिल सजाई गई। मोहम्मद रफी को सारेगमप संगीतमयी श्रद्धाजंलि दी गई। वहीं हिन्दी सिनेमा के स्वर्णिम युग के दिवंगत अमर कलाकारों को भी नमन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक ललीत शाक्यवार डीआईजी विनीत जैन नूतनकला निकेतन के संरक्षक किरण भाई त्रिवेदी नूतनकला निकेतन के अध्यक्ष रूप बनवाले द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित कर किया गया। अतिथियों ने स्व. मोहम्मद रफी के छायाचित्र पर भी माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी। जिले की लालबर्रा तहसील के ग्राम खारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि तहसीलदार की टीम ने अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी लेकिन जब्ती या जुर्माने की कार्रवाई के बजाय पंचायत भवन के सामने रेत खाली करवा दी। घटना 30 जुलाई की बताई जा रही है। हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन वायरल फुटेज ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विलक्षण रामायण महिला मंडल द्वारा गुरूपूर्णिमा व सावन मास के अवसर पर शहर के वार्ड नंबर ३३ श्रीराम नगर गायखुरी में सुमित्रा हाईट्स भवन में २९ जुलाई से ५ अगस्त तक संगीतमयी सार्वजनिक श्री शिव महापुराण एवं रूद्राभिषेक महोत्सव आयोजित किया गया है। श्री शिवपुराण का वाचन ब्रजरसिकाचार्य मुकेश तिवारी द्वारा किया जा रहा है। इसमें सुबह १० बजे से सर्वदेव पूजन एवं रूद्राभिषेक दो २ बजे से शाम ६ बजे तक श्री शिव महापुराण कथा वाचन किया जा रहा है। ५ अगस्त को कथा विश्राम यज्ञ हवन एवं महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। जिले के लालबर्रा नगर स्थित बजरंग मंदिर में सावन मास के पावन अवसर पर 46वें वर्ष अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ किया गया। मंदिर के पुजारी ने मुख्य यजमान की मौजूदगी में पूजन-अर्चन कर पाठ की शुरुआत कराई। यह धार्मिक आयोजन पूरे सावन मास तक लगातार चलेगा। दिन में महिलाएं और रात में पुरुष एवं युवा संगीतमय शैली में श्रीरामचरितमानस का वाचन करेंगे। रक्षाबंधन के दूसरे दिन हवन पूर्णाहुति और विशाल महाप्रसादी के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धर्मलाभ लेने की अपील की है। सामाजिक संस्था पंख द्वारा हर साल की तरह इस वर्ष भी सावन महोत्सव का आयोजन ५ अगस्त को शहर के एक निजी लॉन में किया जा रहा है। इसमें बालिका महिलाएं व बच्चें शामिल होकर विभिन्न प्रतियोगिता में भाग लेंगे। ये कार्यक्रम महिलाओं के लिए ही आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में संस्था की अध्यक्ष पूजा अग्रवाल ने बताया कि पंख संस्था पिछले 5 वर्षों से लगातार सावन महोत्सव मना रही है। इस बार के मुख्य आकर्षण बालिकाओं के लिए मिस सावन प्रिंसेस महिलाओं के लिए मिस सावन क्वीन आयोजित किया गया है। इसके अलावा सोलो डांस व बच्चों के लिए लिटिल चैम्प प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में निर्णायक बाहर से बुलाए जा रहे है। उन्होंने उक्त कार्यक्रम में जिले के अधिकाधिक लोगों से उपस्थिति की अपील की है।