Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
28-Jul-2026

सागौन से भरी पिकअप जब्त अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार पर्यटन स्थल पर सुरक्षा नहीं हादसों की आशंका; ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेट कत्लखाने ले जाए जा रहे 10 गोवंश छुड़ाए तेल विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई 8 नमूने लिए आबकारी की कार्यवाही 80 लीटर कच्ची शराब व 15 हजार किलो महुआ लाहन जब्त बिछुआ वन परिक्षेत्र सामान्य की टीम ने मंगलवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध सागौन की लकड़ी से भरी एक बोलेरो पिकअप जब्त की। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर वन अमले ने पावर हाउस के पास घेराबंदी की। वन विभाग की टीम को देखकर वाहन चालक और उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए जबकि बोलेरो पिकअप वहीं छोड़ गए।बताया जा रहा है कि वाहन खमरा मार्ग की ओर जा रहा था। आशंका है कि तस्कर गोनी क्षेत्र से लकड़ी लेकर बिछुआ थाना क्षेत्र से होते हुए खमरा की ओर जा रहे थे। वन विभाग ने वाहन क्रमांक एमपी-28-जेडबी-9066 सहित अवैध सागौन की कीमती लकड़ी जब्त कर ली है।वन विभाग ने वाहन मालिक की पहचान कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार तस्करों की तलाश जारी है और पूरे मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। मूंग खरीदी में सुस्ती पर कमलनाथ ने उठाए सवाल मुख्यमंत्री को लिखा पत्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी की धीमी गति पर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने वर्ष 2025-26 के लिए मध्यप्रदेश को 4.54 लाख मीट्रिक टन मूंग खरीदी की स्वीकृति दी है लेकिन 16 जुलाई 2026 तक केवल लगभग 2 प्रतिशत खरीदी ही हो सकी है। कमलनाथ ने आरोप लगाया कि खरीदी में देरी के कारण किसान आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना कर रहे हैं तथा मजबूरी में अपनी उपज औने-पौने दामों पर बेच रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से किसानों के हित में पारदर्शी व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से मूंग खरीदी सुनिश्चित कराने के निर्देश जारी करने का आग्रह किया। दादाजी धाम एक्सप्रेस फिर शुरू करने की मांग कमलनाथ ने रेल मंत्री को लिखा पत्र पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेलवे बोर्ड के चेयरमैन एवं सीईओ को पत्र लिखकर कोरोना काल से बंद दादाजी धाम एक्सप्रेस को पुनः शुरू करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि खंडवा स्थित दादाजी धाम के प्रति छिंदवाड़ा पांढुर्ना सौंसर सहित आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं की गहरी आस्था है। ट्रेन बंद होने से यात्रियों को इटारसी में ट्रेन बदलनी पड़ती है। कमलनाथ ने श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए दादाजी धाम एक्सप्रेस का संचालन शीघ्र पुनः शुरू करने का आग्रह किया। जिले के जुन्नारदेव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत टेकाढाना के ग्राम करंजी के ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर बुवा बीच (झरना पर्यटन स्थल) पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग को लेकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने बताया कि पर्यटन स्थल पर बाहरी लोगों की बढ़ती आवाजाही हुड़दंग अवैध गतिविधियों और सुरक्षा के अभाव के कारण लगातार विवाद और हादसों का खतरा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले आशुतोष मालवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो चुकी है जबकि वाहनों से पेट्रोल चोरी तोड़फोड़ और हाल ही में एक युवक के झरने में फिसलने जैसी घटनाएं भी सामने आई हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस की संयुक्त निगरानी बढ़ाने की मांग की है। पांढुर्णा जिले में ग्रामीणों और गौरक्षकों की सतर्कता से 10 गोवंश को कथित रूप से तस्करी के जरिए ले जाने से बचा लिया गया। नंदनवाड़ी चौकी क्षेत्र और मोहगांव थाना क्षेत्र के मुंगनापार जंगल में हुई दो अलग-अलग कार्रवाइयों में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जबकि चार अन्य आरोपी फरार हो गए। नंदनवाड़ी क्षेत्र में पिकअप वाहन से 10 मवेशियों को क्रूरतापूर्वक ले जाते समय पांढुर्णा निवासी भूषण इंगोले को पकड़ा गया जबकि उसके दो साथी भाग निकले। वहीं मुंगनापार जंगल में गौरक्षकों ने घेराबंदी कर 10 मवेशियों को सुरक्षित छुड़ाकर एक आरोपी को पुलिस के हवाले किया जबकि दो अन्य फरार हो गए। पुलिस ने दोनों मामलों में पशु क्रूरता अधिनियम एवं गौवंश वध अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं नापतौल विभाग ने शहर के विभिन्न तेल विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान गिरनार ट्रेडर्स शिवशक्ति ट्रेडर्स और उमरेठ-रिधौरा स्थित ओजस मिल्क सेंटर से कुल 8 खाद्य नमूने जांच के लिए लिए गए। शिवशक्ति ट्रेडर्स में साफ-सफाई की कमी मिलने पर नोटिस जारी किया गया। सभी नमूनों को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। कलेक्टर हरेंद्र नारायन के निर्देशन में आबकारी विभाग ने अवैध शराब निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम मेढ़कीताल गंगई रोहाना खुर्द और सोमाढाना के नदी-नालों व जंगल क्षेत्रों में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान 5 अवैध भट्टियां 80 लीटर महुआ निर्मित कच्ची शराब और 15000 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद कर मौके पर ही नष्ट किया गया। इस मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 6 प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई। पांच माह से सरकारी मदद की आस में भटक रही दिव्यांग वृद्धा एसपी के निर्देश पर कलेक्ट्रेट पहुंची परासिया निवासी शानू बाई जिनके दोनों पैर काम नहीं करते पिछले करीब पांच माह से सरकारी सहायता और इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर की मांग को लेकर कार्यालयों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। सोमवार को वह अपनी फरियाद लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं जहां उनकी समस्या सुनने के बाद एसपी ने टीआई आशीष धुर्वे को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद टीआई धुर्वे ने महिला को संबंधित प्रक्रिया पूरी कराने और सहायता उपलब्ध कराने के लिए कलेक्ट्रेट पहुंचाया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शानू बाई पारिवारिक समस्याओं से भी जूझ रही हैं तथा उन्हें इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर की आवश्यकता है। डेंगू पर निगरानी 140 घरों के सर्वे में 11 स्थानों पर मिला एडीज लार्वा डेंगू की रोकथाम एवं नियंत्रण के तहत स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को शहर के वार्ड क्रमांक 26 झूलेलाल क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया। विभाग की तीन टीमों ने 140 घरों का सर्वे कर एडीज मच्छर के लार्वा की जांच की जिसमें 11 घरों में लार्वा मिलने पर उसका तत्काल नष्टीकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से कूलर टंकियां फ्रिज ट्रे टायर और अन्य पानी के पात्रों की सप्ताह में एक बार सफाई करने तथा बड़े जल कंटेनरों में मीठा तेल डालने की अपील की है। जनसुनवाई में शिकायत लेकर पहुंचे 183 आवेदक साप्ताहिक जनसुनवाई में मंगलवार को कलेक्टर हरेन्द्र नारायन ने 183 आवेदकों की समस्याएँ सुनीं। जिले के विभिन्न ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से आए लोगों ने भूमि सीमांकन राजस्व अभिलेख दुरुस्ती नामांतरण आवास पट्टा पीएम आवास व किसान सम्मान निधि जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र सहित अन्य विषयों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। कलेक्टर ने कई मामलों पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए और कुछ को समय-सीमा बैठक में समीक्षा हेतु चिन्हांकित किया।