Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
28-Jul-2026

चावल घोटाले की जांच पर कांग्रेस के सवाल एसआईटी पर निष्पक्षता छोड़ने का आरोप डबल मनी कांड: मास्टरमाइंड सोमेंद्र की लग्जरी कारें जब्त एसआईटी का बड़ा एक्शन विज्ञान और गणित विषय का शिक्षक नहीं होने से बोरी स्कूल के विद्यार्थी पहुंचे कलेक्ट्रेट बालाघाट के बहुचर्चित चावल घोटाले की जांच कर रही विशेष जांच दल (एसआईटी) की कार्रवाई पर कांग्रेस ने गंभीर सवाल उठाए हैं। मंगलवार को कांग्रेस विधायक और जिला अध्यक्ष संजय उईके ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आरोप लगाया कि बड़े और प्रभावशाली लोगों के नाम सामने आने के बाद जांच की रफ्तार और दिशा बदल गई है। उन्होंने कहा कि शुरुआत में सभी राइस मिलों पर समान कार्रवाई हुई लेकिन अब सरकार के दबाव में मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष हिना कावरे ने एसआईटी पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाते हुए नागरिक आपूर्ति निगम और एफसीआई के अधिकारियों-कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की मांग की। वहीं परसवाड़ा विधायक मधु भगत ने आरोप लगाया कि विपक्ष से जुड़े लोगों पर सख्त कार्रवाई की गई जबकि सत्ता पक्ष से जुड़े मुख्य आरोपियों को बचाया जा रहा है। मध्यप्रदेश के बहुचर्चित डबल मनी कांड की जांच में एसआईटी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित मास्टरमाइंड सोमेंद्र कंकरायने की दो लग्जरी कारें जब्त कर ली हैं। जब्त किए गए वाहनों में हैरियर (सीजी 04 एमआर 9341) और इनोवा (एमपी 50 सीए 1074) शामिल हैं। दोनों गाड़ियों को सीएसपी कार्यालय परिसर में खड़ा कराया गया है। जानकारी के अनुसार हैरियर कार ग्वालियर से जबकि इनोवा गोंदिया से बरामद की गई। जांच एजेंसी का कहना है कि ये दोनों वाहन सोमेंद्र के उपयोग में थे और हैरियर उसकी पसंदीदा कारों में शामिल थी। हालांकि एसआईटी ने अभी यह खुलासा नहीं किया है कि वाहन किसके कब्जे से मिले। मामले में संबंधित लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच अब पूरे नेटवर्क और ठगी से जुड़ी संपत्तियों तक पहुंच चुकी है। जिले के बोरी लिंगा शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला बोरी के कक्षा 7 वीं व 8 वीं के छात्र-छात्राएं स्कूल युनिफार्म में विज्ञान व गणित विषय का शिक्षक शीघ्र पदस्थ किए जाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। विद्यार्थियों ने जनसुनवाई में पहुंचकर अपनी मांग रखी। जिससे जिला शिक्षा अधिकारी व डीपीसी द्वारा तत्काल मांगों को गंभीरता से लेते हुए विद्यार्थियों को शीघ्र संबंधित विषय के शिक्षक की व्यवस्था किए जाने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने बताया कि स्कूल में पहले गणित की शिक्षिका दिप्ती पटले थी। जिन्हें एमएलबी स्कूल में जनशिक्षक के लिए अटेच कर दिया गया है। जिससे अब गणित विज्ञान विषय की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व में हमारे अभिभावकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर शिक्षक की व्यवस्था किए जाने की मांग की थी। लेकिन 28 जुलाई तक शिक्षक की सुविधा नहीं होने से हमें मजबूरन बाध्य होकर अपनी मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट आना पड़ा। तहसील कार्यालय के पीछे झाड़ियों में बने शौचालय में मंगलवार दोपहर एक 62 वर्षीय वृद्ध का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान नगपुरा निवासी सोहन कुशमारे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले 15 से 20 वर्षों से परिवार से अलग रह रहा था और हाल ही में बीमार होने पर जिला अस्पताल में भर्ती भी हुआ था। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय की कथित छात्र विरोधी कार्यप्रणाली व लगातार सामने आ रही शैक्षणिक अव्यवस्थाओं के विरोध में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने स्थानीय कालीपुतली चौक में उग्र प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने विश्वविद्यालय के कुलपति का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। इस दौरान एनएसयूआई पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में परीक्षा व्यवस्था पूरी तरह अव्यवस्थित हो चुकी है। कई परीक्षा केंद्रों पर समय पर प्रश्नपत्र उपलब्ध नहीं हो पाते है। परीक्षा परिणाम घोषित करने में बेवजह विलंब किया जाता है। इसके अलावा रिपोर्ट कार्ड व अंकसूची में लगातार त्रुटियां सामने आ रही हैं। छात्रवृत्ति भी समय पर नहीं मिलती इससे विद्यार्थियों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान एनएसयूआई जिलाध्यक्ष शिवम शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रबंधन शीघ्र सभी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेता तो विश्वविद्यालय का घेराव किया जाएगा। सरकारी योजनाओं के बावजूद तकनीकी बाधाएं जरूरतमंदों के लिए बड़ी परेशानी बन रही हैं। जिले के ग्राम बगदरा से ऐसा ही एक मामला सामने आया जहां एक पिता अपने 80 प्रतिशत दिव्यांग बेटे को पेंशन का लाभ दिलाने के लिए कलेक्ट्रेट की जनसुनवाई में पहुंचा। शिकायतकर्ता मनोज लिल्हारे ने बताया कि उनका पुत्र अनुमय जन्म से ही शारीरिक और मानसिक रूप से दिव्यांग है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा जारी प्रमाण पत्र में उसकी 80 प्रतिशत दिव्यांगता दर्ज है। उन्होंने बताया कि बेटे का आधार कार्ड अपडेट नहीं हो पाने के कारण दिव्यांग पेंशन और अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। पिता ने कलेक्टर से आधार अपडेट की समस्या का समाधान कराकर पात्र योजनाओं का लाभ दिलाने की मांग की है। भूतपूर्व सैनिक कल्याण संघ द्वारा जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस में पूर्व सैनिकों उनके परिवारों और आश्रितों के लिए नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर की विशेष बात यह रही कि पहली बार ईसीएचएस जबलपुर की मेडिकल टीम ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं। डॉक्टरों ने करीब 100 पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों की स्वास्थ्य जांच की तथा आवश्यक दवाइयों का नि:शुल्क वितरण किया। इस दौरान जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सिवनी-बालाघाट कर्नल अमरीन कुमार दास और पूर्व सैनिक कल्याण संघ के अध्यक्ष संजीव धुवारे सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। चिकित्सकों ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह भी दी। अधिकारियों ने बताया कि अब हर माह पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए नियमित स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिले के वारासिवनी-लालबर्रा मार्ग पर ग्राम खमरिया के पास हुए सड़क हादसे में मृत बाइक सवार की पहचान हो गई है। मृतक डीलेश्वर पिता धनीराम राहंगडाले (44) निवासी वारा वारासिवनी के रहने वाले थे। सोमवार रात हल्की बारिश के दौरान यह हादसा हुआ था। सूचना पर पहुंची लालबर्रा पुलिस ने घटनास्थल से बाइक क्रमांक MP 50 MA 1481 बरामद की थी। मंगलवार को मृतक के जीजा और मौसेरे भाई ने शव की पहचान की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। डीलेश्वर अपने पीछे वृद्ध मां पत्नी और 12 वर्षीय बेटे को छोड़ गए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसा अज्ञात वाहन की टक्कर से हुआ या बाइक अनियंत्रित हुई इसकी जांच जारी है।