Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
25-Jul-2026

शिक्षा मंत्री के इस्तीफ दिए जाने की खबर मिलते ही जश्न माहौल हॉकी खिलाडिय़ों ने नशे से दूर रहने का लिया संकल्प जय श्रीराम के उद्घोष के साथ बजरंग दल ने किया वृक्षारोपण बालाघाट छात्र एकता संगठन के बैनर तले सैकड़ों छात्र-छात्राओं व युवाओं द्वारा नीट पेपर लीक व छात्रों के साथ किए गए लाठीचार्ज का विरोध करते हुए जिला मुख्यालय में कालीपुतली चौक से काले कपड़े व काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला गया। इस दौरान छात्रों द्वारा केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की गई। रैली शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। जहां पुलिस द्वारा सुरक्षा के मद्देनजर कलेक्ट्रेट गेट के बाद बेरिकेटस लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया गया। जिससे प्रदर्शनकारी छात्र वहीं धरना में बैठ गए। आंदोलन जारी ही था इसी बीच शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के द्वारा इस्तीफ दिए जाने की खबर मिलते ही छात्रों का आंदोलन जश्न में बदल गया। छात्रों ने शिक्षा मंत्री के इस जीत को छात्र एकता संगठन की जीत बताया। इस दौरान जिले भर के सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।3 भीम आर्मी एकता मिशन द्वारा भी नीट परीक्षा में की गई गड़बड़ी व महान शिक्षाविद सोनम वांगचुक को अनशन से जबरन उठाकर ले जाने का विरोध करते हुए भीम आर्मी जिला कार्यालय से रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम एसडीएम गोपाल सोनी को ज्ञापन सौंपा गया। रैली नगर के प्रमुख मार्गो का भ्रमण करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची। जहां प्रदर्शनकारियों ने केन्द्र की मोदी सरकार व शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए छात्रों पर किए गए बलप्रयोग की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि अन्याय व अत्याचार के खिलाफ सदैव भीम आर्मी पूरी ताकत के साथ सडक़ पर उतरकर आंदोलन करने तैयार रहती है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत २५ जुलाई शनिवार को शहर मुख्यालय स्थित शहीद चन्द्रशेखर एस्टोटर्फ मैदान में हॉकी खिलाडिय़ों ने नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। इस दौरान प्रमुख रूप से डीएसपी कमलेश परस्ते जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी राहुल बारेसा नेहरू स्र्पोटिंग क्लब अध्यक्ष किरण भाई त्रिवेदी पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश रंगलानी सचिव विजय वर्मा पूरनसिंह भाटिया सुशील वर्मा सहित अन्य मौजूद रहे। उपस्थित सभी खिलाडिय़ों को डीएसपी कमलेश परस्ते द्वारा नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया। विश्व हिन्दू परिषद के तत्वावधान में बजरंग दल प्रखंड लामता द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को वृक्षारोपण एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माध्यमिक विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण से हुआ। इसके पश्चात बजरंग दल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता लामता थाना पहुंचे जहां थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ के साथ पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।