Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
29-Jul-2026

गुरु पूर्णिमा पर मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब गुरु चरणों में नतमस्तक हुए हजारों श्रद्धालु मंदिर से चांदी का मुकुट व पूजा सामग्री चुराने वाला नागपुर का आरोपी गिरफ्तार खजरी चौक दुबे नर्सिंग होम व चार फाटक क्षेत्र में हटाया अतिक्रमण 126 घरों का सर्वे 12 स्थानों पर मिला डेंगू मच्छर का लार्वा गुरु पूर्णिमा पर दादाजी धूनी वाले दरबार में विशाल भंडारे का आयोजन गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर शहर सहित जिले भर के मंदिरों और आश्रमों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही भक्तों ने अपने-अपने गुरु एवं आराध्य देव के दर्शन कर सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। जामसांवली स्थित हनुमानलोक में मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने हनुमान दादा के दर्शन कर परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की। शहर के अनगढ़ हनुमान मंदिर में गुरु पादुका पूजन गीता पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। कलेक्ट्रेट रोड स्थित स्वामी शिवोम तीर्थ कुंडलिनी महायोग आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण के बीच मनाया गया। नोनिया करबल स्थित श्री शिरडी साईं मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना भजन एवं प्रसाद वितरण हुआ।वही छोटी बाज़ार में श्री चौबे बाबा भक्त परिवार के द्वारा 21 जोड़ों के द्वारा हवन पूजन पाठ संपन्न किया गया। जिसमें संध्या 4 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने बाबा की भोजन प्रसादी प्राप्त की। दिनभर मंदिरों और आश्रमों में पूजा-अर्चना हवन सत्संग भजन-कीर्तन एवं महाप्रसादी के आयोजन चलते रहे जिससे पूरा शहर भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया। बिछुआ पुलिस ने हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट और पूजा सामग्री चोरी करने वाले महाराष्ट्र के नागपुर निवासी 65 वर्षीय आरोपी रामकृष्ण मोहरले को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने 21 जुलाई को वार्ड क्रमांक-2 स्थित हनुमान मंदिर से चांदी का मुकुट पीतल की दो झांझ और एक घंटा कुल करीब 60 हजार रुपये की सामग्री चोरी की थी। पुलिस ने साइबर सेल सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जिला जेल भेज दिया गया। नगर निगम ने शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए बुधवार को विशेष रोको-टोको अभियान चलाया। अभियान के दौरान खजरी चौक से आदिवासी संग्रहालय मार्ग तक सड़क और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। वहीं दुबे नर्सिंग होम के सामने सड़क पर खड़े वाहनों को हटवाकर अस्पताल प्रबंधन को मरीजों एवं परिजनों के वाहनों के लिए निर्धारित पार्किंग का ही उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा चार फाटक से फव्वारा चौक तक सड़क किनारे रखे सामान हटवाकर दुकानदारों को सार्वजनिक मार्ग बाधित नहीं करने की सख्त चेतावनी दी गई। डेंगू की रोकथाम एवं नियंत्रण अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की तीन टीमों ने शहर के वार्ड क्रमांक 35 कुलबेहरा में 126 घरों का सर्वे किया। इस दौरान 12 घरों में एडीज मच्छर का लार्वा मिलने पर उसका तत्काल नष्टीकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से घरों में पानी जमा न होने देने कूलर टंकी टायर व अन्य कंटेनरों की साप्ताहिक सफाई करने तथा डेंगू के लक्षण दिखाई देने पर जिला चिकित्सालय या मेडिकल कॉलेज में निःशुल्क एलिसा जांच कराने की अपील की है। श्री दादाजी धूनी वाले दरबार सेवा समिति छिंदवाड़ा द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर खंडवा स्थित दादाजी धूनी वाले दरबार में विगत आठ वर्षों की परंपरा के तहत दादाजी को भोग अर्पित किया गया। इसके पश्चात श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सब्जी-पूरी खीर पुलाव सहित अन्य प्रसादी का वितरण किया गया। समिति के सदस्यों ने श्रद्धाभाव से सेवा कार्य संपन्न कर दादाजी का आशीर्वाद प्राप्त किया। दादाजी धूनीवाले की नगरी में छिंदवाड़ा चाय समिति की 31 वर्षों से सेवा परंपरा कायम खंडवा स्थित श्री दादाजी धूनीवाले की पावन नगरी में छिंदवाड़ा चाय समिति ने लगातार 31वें वर्ष श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क चाय एवं बिस्किट वितरण का सेवा कार्य किया। समिति के सदस्य राहुल मालवीय ने बताया कि छिंदवाड़ा जिले से हर वर्ष यह सेवा निरंतर की जा रही है। इस अवसर पर समिति के संस्थापक सदस्यों सहित अनेक सेवाभावियों ने भक्तों को नि:शुल्क चाय और बिस्किट वितरित कर सेवा का पुण्य कार्य किया नंगे पांव पदयात्रा कर खंडवा पहुंचे श्रद्धालु दादा धाम एक्सप्रेस शुरू करने की मांग पांढुर्णा से दादा धाम एक्सप्रेस ट्रेन के पुनः संचालन की मांग को लेकर निकली नंगे पांव निशान पदयात्रा खंडवा धाम पहुंची। श्रद्धालुओं ने परमहंस श्री धुनीवाले दादाजी महाराज की समाधि पर निशान अर्पित कर ट्रेन पुनः शुरू कराने की अर्जी गुरु चरणों में समर्पित की। भक्तों ने कहा कि दादा धाम एक्सप्रेस लाखों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ी है और इसके पुनः संचालन से मध्यप्रदेश महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा मिलेगी। पदयात्रियों ने केंद्र सरकार और रेलवे मंत्रालय से जनभावनाओं को देखते हुए ट्रेन का संचालन जल्द बहाल करने की मांग की। अष्टांहिका महापर्व पर आदिनाथ जिनालय में नंदीश्वर विधान संपन्न सकल जैन समाज श्री दिगंबर जैन मुमुक्षु मंडल एवं अखिल भारतीय जैन युवा फेडरेशन के तत्वावधान में अष्टांहिका महापर्व श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गोलगंज स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जिनालय में श्री नंदीश्वर दीप बाबन पूजन विधान आयोजित कर श्रद्धालुओं ने जिनबिंबों की पूजा-अर्चना की और विश्व शांति की कामना की। खेल मैदान से उठा नशामुक्ति का संदेश खिलाड़ियों ने ली शपथ महिला थाना पुलिस द्वारा नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत बुधवार को पुलिस लाइन एवं स्टेडियम ग्राउंड में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बलिदान फिजिकल अकादमी एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के खिलाड़ियों सहित करीब 200 से 250 लोगों ने भाग लिया। निरीक्षक अरुणा वाहने के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और खेल प्रशिक्षकों ने नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए सभी को नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक शपथ दिलाई। गुरु पूर्णिमा पर इनर व्हील क्लब ने वृद्धाश्रम में बांटी जरूरत की सामग्री गुरु पूर्णिमा के अवसर पर इनर व्हील क्लब ने वृद्धाश्रम में सेवा एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया। क्लब अध्यक्ष मोनाली खंडेलवाल के नेतृत्व में सदस्यों ने वृद्धजनों को आवश्यक सामग्री व दवाइयों का वितरण किया तथा सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की। इस दौरान बुजुर्गों के साथ समय बिताकर उनका सम्मान किया गया और आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया।