Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
29-Jul-2026

भोपाल में किसान आंदोलन को कॉकरोच जनता पार्टी का समर्थन मूंग खरीदी ई-टोकन सिस्टम रद्द करने समेत 3 मांगों को लेकर भोपाल में किसानों का प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी है। आंदोलन के दौरान नर्मदापुरम रोड से सीएम हाउस की और बढ़ रहे किसानों ने रास्ते में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के घर का घेराव कर दिया। इस दौरान पुलिस से धक्का-मुक्की में कुछ किसानों के कपड़े फट गए। शिवराज के घर के बाहर नारेबाजी के बाद किसान सीएम हाउस की ओर बढ़े। वही कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने भी किसानों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि भोपाल में किसानों का आक्रोश सड़कों पर दिख रहा है और CJP की टीम पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। गुरु पूर्णिमा पर CM की उज्जैन से बड़ी सौगात उज्जैन में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने देवास रोड स्थित करीब 34 करोड़ रुपए की लागत से बने नए गीता भवन का लोकार्पण किया।इसके बाद राज्य स्तरीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव एवं महर्षि सांदीपनि अलंकरण समारोह में शामिल होकर नव चयनित प्राथमिक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए। भोजशाला विवादसुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली धार भोजशाला परिसर से जुड़े बहुचर्चित मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तावित सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट में अन्य मामलों की लंबी सुनवाई के कारण भोजशाला प्रकरण का नंबर नहीं आ पाया। अब इस मामले में गुरुवार को सुनवाई होगी। नमाज की व्यवस्था प्रशासन की तैयारियों और मुस्लिम समाज की आपत्तियों को लेकर सभी पक्षों की नजर अब अगली सुनवाई पर टिकी हुई है। बालाघाट में वर्ल्ड टाइगर डे पर मिला बाघ का शव बालाघाट जिले के सोनेवानी वन अभ्यारण्य में बुधवार को विश्व बाघ दिवस के दिन एक नर बाघ का शव मिला। बाघ के शरीर पर कई घाव के निशान मिले हैं जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि उसकी मौत बाघों की आपसी लड़ाई में हुई होगी। दुर्गंध आने के कारण शव करीब दो से तीन दिन पुराना माना जा रहा है। देवरी में अवैध कॉलोनियों का खेल सागर जिले के देवरी क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। ग्राम पंचायत झुनकू ने जिला कलेक्टर को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि ग्राम झुनकू और रजौला में बिना वैधानिक अनुमति कृषि भूमि पर प्लॉटिंग कर कॉलोनियां बसाई जा रही हैं। पंचायत का कहना है कि न तो अनुमति ली गई और न ही एनओसी प्राप्त की गई फिर भी खुलेआम प्लॉट बेचे जा रहे हैं। पत्र में यह भी कहा गया है कि इन कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को सड़क बिजली और जल निकासी जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। पूर्व मंत्री हर्ष यादव भी पहले इस मुद्दे को उठा चुके हैं। ग्राम पंचायत ने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार कॉलोनाइजरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। अब सभी की निगाहें जिला प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं। एमपी में स्ट्रॉन्ग मानसूनी सिस्टम एक्टिव मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक के मुताबिक प्रदेश के ऊपर सक्रिय मानसून ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण मजबूत मौसम प्रणाली बनी हुई है। यह सिस्टम ओडिशा दक्षिण झारखंड और उत्तर छत्तीसगढ़ से होते हुए मध्य प्रदेश के पूर्वी और मध्य हिस्सों में भारी बारिश कराएगा। इसके बाद इसके धीरे-धीरे कमजोर होकर अवदाब और फिर निम्न दबाव क्षेत्र में बदलने की संभावना है।