Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
29-Jul-2026

सोनेवानी कंजर्वेशन रिजर्व में मिला लापता बाघ शावक का शव बैगा अंचल में मौसमी बीमारियों का प्रकोप बच्चे सबसे अधिक प्रभावित श्रद्धा आस्था व गुरु वंदना के साथ मनाई गुरु पूर्णिमा मंदिरों में रही भीड़ रामपायली थाना क्षेत्र के मिरगपुर-चिखला मार्ग पर चिखला के समीप सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नंदकिशोर सहारे (28) निवासी मंगलेगांव थाना कटंगी के रूप में हुई। वह पत्नी व बच्चे के साथ रिश्तेदारी में तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने चिखला आया था। बोनकट्टा जाते समय उसकी बाइक अनियंत्रित होकर नहर की पुलिया के पिलर से टकरा गई। गंभीर घायल नंदकिशोर ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। विश्व बाघ दिवस के दिन सोनेवानी कंजर्वेशन रिजर्व से दुखद खबर सामने आई। चर्चित बाघिन ‘गौरा’ का करीब डेढ़ वर्षीय लापता शावक ‘सूखा’ बहियाटिकुर सर्किल के कक्ष क्रमांक 443 में मृत मिला। वन विभाग के अनुसार शव करीब दो दिन पुराना है तथा शरीर पर कई गहरे घाव मिले हैं जिससे प्रथम दृष्टया आपसी संघर्ष में मौत की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा और क्षेत्र को सील कर दिया। कान्हा से आई चिकित्सकों की टीम ने प्रोटोकॉल के तहत पोस्टमार्टम किया जिसमें गंभीर चोटों की पुष्टि हुई। मामले की जांच जारी है। जिले के बैगा आदिवासी अंचल में मलेरिया डायरिया और टाइफाइड का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। बैहर-बिरसा क्षेत्र के बोंदारी मच्छुरदा कुंडेकसा लिमोटी और जालदा सहित कई गांवों में सबसे अधिक बच्चे इसकी चपेट में हैं। अब तक 5 बच्चों की मौत की खबर से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है जबकि कई बच्चे अस्पतालों में उपचाररत हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि समय पर एम्बुलेंस नहीं मिलने से मरीजों को निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाना पड़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बारिश के मौसम में मच्छरजनित और जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। विभागीय टीमें गांवों में जांच दवा वितरण और उपचार कार्य में जुटी हैं। स्कूल-कॉलेजों में शिक्षकों का सम्मान बालाघाट. शहर मुख्यालय सहित पूरे जिले में २९ जुलाई बुधवार को गुरु पूर्णिमा (अखाड़ी) का पर्व श्रद्धा भक्ति व गुरु वंदना के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर के प्रमुख मंदिरों में पूजा अर्चना करने भक्तों की भीड़ उमडऩे लगी थी। वहीं आश्रमों एवं शिक्षण संस्थानों व अखाड़ों में भी अपने गुरुजनों का पूजन कर आशीर्वाद लिया। विभिन्न स्थानों पर भजन-कीर्तन सत्संग गुरु वंदना हवन-पूजन व प्रसाद वितरण भी किया गया। हिन्दु धर्मावल्बियों का गुरु पूर्णिमा अखाड़ी से तीज त्यौंहार प्रारंभ हो जाता है। जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। बीते 24 घंटे में 74 मिमी वर्षा दर्ज होने के बाद नदी-नाले उफान पर हैं और कई प्रमुख मार्गों पर आवागमन बंद कर दिया गया है। बालाघाट की जीवनदायनी वैनगंगा नदी का जलस्तर भी लगातार बढ़ रहा है। खैरलांजी क्षेत्र के दैतबर्रा-मंगलेगांव मार्ग का पुल वारासिवनी-लालबर्रा मार्ग स्थित टोंडिया नाला तथा थानेगांव का नाला तेज बहाव के कारण डूब गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने इन मार्गों पर आवाजाही रोक दी है। मौसम विभाग ने 30 जुलाई के लिए भी बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से नदी-नालों और पुल-पुलियों से दूर रहने तथा पानी के बहाव के दौरान उन्हें पार नहीं करने की अपील की है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी आर्ट ऑफ लिविंग परिवार बालाघाट द्वारा गुरुपूर्णिमा महोत्सव इस वर्ष हरियाली महोत्सव के रूप में सेवा साधना सत्संग एवं पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ श्रद्धा और उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न आध्यात्मिक व सेवा गतिविधियों में काफी संख्या में साधकों स्वयंसेवकों बच्चों एवं नगरवासियों ने सहभागिता कर गुरु के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर सुबह ६ बजे कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु पूजा के साथ हुआ। इस अवसर पर सुदर्शन क्रिया प्राणायाम योगासन एवं ध्यान का अभ्यास किया। साधना के माध्यम से उपस्थित सभी लोगों ने आंतरिक शांति सकारात्मक ऊर्जा एवं आनंद का अनुभव किया। संस्था के सदस्यों द्वारा पौधरोपण भी किया गया।