Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
29-Jul-2026

विश्व प्रसिद्ध कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की झिरना रेंज में गश्त के दौरान वनकर्मियों को तीन से चार महीने का एक नन्हा हाथी शावक अकेला मिला। आसपास उसकी मां या हाथियों का कोई झुंड नहीं था। सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और पूरे दिन शावक को उसके प्राकृतिक झुंड से मिलाने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद सुरक्षा के मद्देनज़र शावक का रेस्क्यू कर उसे वन विभाग परिसर में क्वारंटीन में रखा गया है। कॉर्बेट के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि शावक के शरीर पर हल्की चोटें भी मिली हैं जिनका चिकित्सकीय परीक्षण कराया जाएगा। वन विभाग उसकी निगरानी के साथ आसपास हाथियों के झुंड की गतिविधियों पर भी नजर रखे हुए है। देहरादून के नंदा की चौकी स्थित नवनिर्मित पुल को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं के बीच लोक निर्माण विभाग ने सफाई दी है कि पुल पूरी तरह सुरक्षित है और उसे कोई नुकसान नहीं हुआ है। विभाग के अनुसार भारी बारिश के कारण पुल की एप्रोच रोड का एक हिस्सा धंस गया जिससे यातायात प्रभावित हुआ। लोक निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि मौके पर युद्ध स्तर पर मरम्मत कार्य जारी है और जल्द यातायात सामान्य कर दिया जाएगा। घटना की जांच के लिए मुख्य अभियंता को मौके पर भेजा गया है। जांच में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी या ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही प्रदेशभर में बारिश से प्रभावित सड़कों को 24 घंटे के भीतर खोलने के निर्देश दिए गए हैं। नीति आयोग की ताज़ा रिपोर्ट में उत्तराखंड के बेहतर प्रदर्शन पर राज्य सरकार ने इसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन और विकास नीतियों का परिणाम बताया है। सरकार के अनुसार पहाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों में उत्तराखंड ने पहला तथा राष्ट्रीय स्तर पर 11वां स्थान हासिल किया है। कैबिनेट मंत्रियों ने कहा कि श्रम बल भागीदारी दर राष्ट्रीय औसत से करीब 25 प्रतिशत अधिक है जो रोजगार के क्षेत्र में राज्य की प्रगति दर्शाती है। उत्पादन इकाइयों को बेहतर ऋण मजबूत बैंकिंग व्यवस्था और औद्योगिक विकास को भी रिपोर्ट में सराहा गया है। वहीं पेटेंट के मामले में राज्य राष्ट्रीय औसत से 28 प्रतिशत आगे रहा। सरकार ने सिंगल विंडो सिस्टम और कम साइबर अपराध दर को भी बड़ी उपलब्धि बताया। विश्व बाघ दिवस के अवसर पर उत्तराखंड सरकार ने पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता को लेकर सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ अभियान तेज करने का संदेश दिया। उत्तराखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यशाला में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में आने वाले श्रद्धालु और पर्यटक प्राकृतिक व धार्मिक स्थलों पर कचरा न छोड़ें। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं शिक्षण संस्थानों निकायों और स्वयंसेवी संगठनों को साथ लेकर प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड का अभियान चला रही है। साथ ही स्वच्छ भारत अभियान की तर्ज पर इस मुहिम को भी जनआंदोलन बनाने का लक्ष्य रखा गया है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रहलाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाए जाने पर कांग्रेस ने एक बार फिर आक्रोश जताना शुरू कर दिया है। बिलकिस बानो रेप केस में दोषियों के समर्थन में दिए गए कथित बयान को लेकर उत्तराखंड कांग्रेस ने भी आक्रोश जताते हुए नई शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया। प्रदेश कांग्रेस की महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला ने कहा कि यह भाजपा की मानसिकता है की एक तरफ वह महिलाओं के हितों की बात करती है वहीं दूसरी तरफ बिलकिस बानो रेप केस में दोषियों की रिहाई के समर्थन में उनके मंत्री बयान देते हैं और उन्हीं को शिक्षा मंत्री बनाया जाता है। पहाड़ों की रानी मसूरी इन दिनों अपने हसीन नजारों के लिए नहीं बल्कि अपनी खस्ताहाल सड़कों और जानलेवा गड्ढों के लिए चर्चा में है शहर का शायद ही कोई ऐसा कोना बचा हो जहाँ सड़कें सलामत हों पर्यटन सीजन में लंबे ट्रैफिक जाम से जूझने के बाद अब मसूरी वासियों और पर्यटकों का सामना इन टूटी-फूटी सड़को से हो रहा है l ​स्थानीय टैक्सी संचालक जयवीर का दर्द छलक पड़ा। उनका कहना है कि इन उबड़-खाबड़ और गड्ढों से भरी सड़कों पर गाड़ियां चला-चलाकर वाहन का सस्पेंशन से लेकर हर पुर्जा पूरी तरह बर्बाद हो चुका है l जयवीर के मुताबिक ​सीजन के समय हमने घटों लंबे जाम का सामना किया और अब इन जानलेवा सड़कों से जूझ रहे हैं सड़कों की इस बदहाली से पर्यटक भी अब मसूरी आने से कतराने लगे हैं जिसका सीधा आर्थिक नुकसान स्थानीय कारोबारियों और आम जनता को उठाना पड़ रहा है हर साल सड़कें बनती हैं और पहली ही बरसात में बह जाती हैं आपातकाल में बनने वाले वैली ब्रिज के निर्माण में जब 8 महीने लग गए तो इन सड़कों को ढंग से दुरुस्त करने में पता नहीं कितना वक्त लगेगा l