भोपाल में CM हाउस तक कूच की तैयारी में किसान सड़क पर बनाई दाल बाटी मूंग खरीदी और ई–टोकन सिस्टम समेत अन्य मांगों को लेकर भोपाल में किसानों का प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी है। बड़ी संख्या में किसान मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच की तैयारी में डटे हैं। प्रदर्शन स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।पुलिस ने बैरिकेडिंग कर कई रास्ते बंद कर दिए हैं जिससे होशंगाबाद रोड और आसपास के इलाकों में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात को देखते हुए कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने नर्मदापुरम रोड के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की छुट्टी का आदेश जारी किया है।प्रदर्शन स्थल पर किसानों की दिनचर्या भी जारी है। कुछ किसान रातभर जागने के बाद जहां जगह मिली वहीं आराम करते नजर आए। वहीं कई किसान दोपहर के भोजन के लिए दाल-बाटी बना रहे हैं। छतरपुर समेत 3 जिलों में नए कलेक्टर मध्य प्रदेश सरकार ने 8 IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। सबसे बड़ा बदलाव 2016 बैच की IAS अधिकारी मिशा सिंह की पोस्टिंग को लेकर किया गया है। दो दिन पहले जारी तबादला सूची में उन्हें शहडोल कलेक्टर बनाया गया था लेकिन अब संशोधित आदेश में उनकी पोस्टिंग अपर आयुक्त नगरीय विकास एवं आवास विभाग भोपाल कर दी गई है। मिशा सिंह प्रेग्नेंट हैं इसी वजह से उन्होंने भोपाल या इंदौर में पदस्थापना का अनुरोध किया था।इसके साथ ही पार्थ जायसवाल को छतरपुर से शहडोल कलेक्टर मृणाल मीणा को बालाघाट से छतरपुर कलेक्टर और कुमार सत्यम को बालाघाट का कलेक्टर बनाया गया है। अदिति गर्ग को मंदसौर कलेक्टर पद से हटाकर परियोजना संचालक मध्य प्रदेश स्किल डेवलपमेंट प्रोजेक्ट और मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड बनाया गया है। अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर मुख्यमंत्री बोले अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश देश में बाघ संरक्षण का अग्रणी राज्य है। वर्ष 2022 की गणना के अनुसार प्रदेश में 785 बाघ थे और आगामी गणना में यह संख्या एक हजार के करीब पहुंचने की संभावना है।