PM पर आपत्तिजनक पोस्ट-वीडियो तुरंत हटाने का आदेश अकाउंट होल्डर की जानकारी मांगी दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X को लेटर लिखकर प्रधानमंत्री समेत संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के खिलाफ अपमानजनक दुर्भावनापूर्ण और मानहानिकारक कंटेंट पब्लिश होने की शिकायत की है।पुलिस ने X से कहा है कि वे इस पोस्ट और वीडियो को तुरंत हटा दें। साथ ही जिस अकाउंट से यह कंटेंट पोस्ट किया गया है उसके होल्डर की पूरी जानकारी मांगी गई है। इसमें नाम पता नंबर और ईमेल आईडी शामिल है। ट्रेनी IPS अफसर की तलाश छेड़छाड़-ब्लैकमेलिंग का आरोप तेलंगाना के हैदराबाद की सरदार वल्लभभाई पटेल नेशनल पुलिस एकेडमी (SVPNPA) के एक ट्रेनी IPS अफसर के खिलाफ महिला ट्रेनी अफसर से छेड़छाड़ मारपीट और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज किया गया है।पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे जबरन अपने कमरे में ले गया मारपीट की बिना सहमति के उसका वीडियो रिकॉर्ड किया और वह वीडियो उसके पति को भेज दिया। शिकायत के बाद अत्तापुर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। अभिजीत दीपके बोले- छात्रों पर पुलिस कार्रवाई तुरंत रोकें कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मंगलवार को कहा अगर छात्रों के खिलाफ कार्रवाई नहीं रुकी तो वे बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन करेंगे।इधर बिहार और महाराष्ट्र के बाद पश्चिम बंगाल सरकार ने भी NEET पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन करने वाले छात्रों के खिलाफ केस वापसी का ऐलान किया है। पूर्व मंत्री विधायक आवास की 7वीं मंजिल से गिरे लखनऊ में नए विधायक आवास की 7वीं मंजिल से गिरकर पूर्व मंत्री नानकदीन भुर्जी की मौत हो गई। जिस फ्लैट (नंबर- 703) से नानकदीन गिरे वह सुभासपा विधायक हंसु राम को आवंटित है।हंसु राम बलिया की बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट से विधायक हैं। नानकदीन सुबह विधायक के घर पहुंचे थे। इसके बाद उनकी संदिग्ध हालत में गिरने से मौत हो गई। देशभर में बारिश गुजरात की फैक्ट्रियों में काम रुका मानसून सबसे एक्टिव फेज में पहुंच गया है। इस वक्त देश के ऊपर दो सिस्टम मौजूद हैं। बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया आज ओडिशा झारखंड और छत्तीसगढ़ से होते हुए आगे बढ़ रहा है।इसके असर को देखते हुए IMD ने अगले 4-5 दिनों में उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में सामान्य से ज्यादा और अगले 5-6 दिनों में पूर्वी भारत में भारी बारिश की चेतावनी दी है।