दिल्ली पुलिस का दावा CJP प्रदर्शन में 101 हत्या के आरोपी शामिल थे दिल्ली पुलिस का दावा है कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में हत्या के 101 आरोपी शामिल हुए थे। प्रदर्शन में आए 2873 लोगों का क्रिमिनल रिकॉर्ड यानी आपराधिक रिकॉर्ड मिला जिनमें 989 लोगों पर गंभीर मामले थे। इनकी पहचान फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) और अन्य तकनीकी माध्यमों से की गई। पुलिस का दावा है कि प्रदर्शन में शामिल हुए लोगों में हत्या यौन अपराध पॉक्सो लूट समेत अन्य गंभीर मामलों के आरोपी हैं।CJP ने 20 जुलाई संसद चलो मार्च निकाला था। इसमें पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज किया। 25 जुलाई की शाम को धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद प्रदर्शन खत्म हो गया। पीएम NDA संसदीय दल की बैठक में पहुंचे संसद भवन के जीएमसी बालयोगी ऑडिटोरियम में मंगलवार को NDA संसदीय दल की वीकली मंगल मिलन बैठक हुई। इसमें पीएम मोदी गृह मंत्री अमित शाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत NDA के कई सीनियर नेता और सांसद शामिल हुए। पहली बार नेशनलिस्ट सिटीजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (NCPI) को भी बैठक में बुलाया गया। कपिल सिब्बल कॉकरोच जनता पार्टी को देंगे ₹1 करोड़ सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बनाए गए फंड में एक करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। उन्होंने देशभर के वकीलों से भी इस फंड में योगदान देने की अपील की है। CJP ने यह फंड आपराधिक मामलों का सामना कर रहे स्टूडेंट्स की लीगल मदद के लिए बनाया है। पैलेट गन के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग पूर्व IPS अधिकारी यशोवर्धन आजाद और दो अन्य लोगों ने सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर पैलेट गन के इस्तेमाल पर रोक लगाने की मांग की है। इनमें दो लोगों का दावा है कि दिल्ली में 20 जुलाई को हुए ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान वे पैलेट गन से घायल हो गए थे।याचिकाकर्ता यशोवर्धन आजाद प्रशांत कुमार और शेख इरशाद मंसूरी ने वकील वृंदा ग्रोवर के जरिए यह याचिका दायर की है। याचिका में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पैलेट गन के इस्तेमाल पर पूरी तरह से रोक लगाने की मांग की गई है। हिमाचल के चंबा में अचानक बाढ़ से पत्थरों का सैलाब देश के कई राज्यों में भारी बारिश आफत बन गई है। हिमाचल प्रदेश के चंबा में सोमवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद सरोल मोहल्ले समेत कई इलाकों में अचानक बाढ़ आ गई। पानी के साथ आए पत्थरों और मलबे का सैलाब घरों और दुकानों में घुस गया। कई मकानों की पहली मंजिल तक मलबा भर गया। 10 से ज्यादा गाड़ियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं।