Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
28-Jul-2026

प्रदेश में खाद संकट और मूंग की खरीदी नहीं होने से किसान बेहद नाराज है और प्रदेश में कई जगहों पर किसानों के द्वारा आंदोलन भी किया जा रहे हैं इसी बीच मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को पत्र लिखा है उन्होंने पत्र के माध्यम से लिखा है कि मध्य प्रदेश देश का सबसे अधिक मूँग उत्पादक राज्य है। केंद्र सरकार ने मध्य प्रदेश से वर्ष 2025-26 में 4.54 लाख मीट्रिक टन मूंग खरीदी का कोटा तय किया है लेकिन विभिन्न समाचार माध्यमों से पता चला है कि 16 जुलाई तक तय कोटे की सिर्फ़ 2% मूंग ख़रीद की गई है। इस अन्याय के चलते किसानों को औने पौने दाम पर मूंग बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जब केंद्र सरकार ने देश की कुल मूँग खरीद का 87% कोटा मध्य प्रदेश के लिए तय किया है तो राज्य सरकार खरीदी क्यों नहीं कर रही। यह किसानों के साथ सरासर अन्याय है। किसानों से तत्काल मूंग ख़रीद की प्रक्रिया तेज की जाए। किसानो को हो रही परेशानी को देखते हुए मूँग खरीद की प्रक्रिया तेज की जाए। इस संबंध में मुख्यमंत्री संबंधित अधिकारियों को आदेश दें ताकि किसानों के संकट का समाधान हो।