Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
28-Jul-2026

मूंग खरीदी और खाद दो वरना CM हाउस घेरेंगे मध्य प्रदेश में मूंग की 100% सरकारी खरीदी और खाद वितरण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा है। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले निकाली जा रही किसान क्रांति पैदल यात्रा मंगलवार को अपने दूसरे दिन बरखेड़ा से राजधानी भोपाल की ओर बढ़ेगी।आंदोलनकारी किसानों ने साफ कर दिया है कि वे अपनी मांगों को लेकर किसी भी कीमत पर पीछे हटने वाले नहीं हैं और भोपाल पहुंचकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगे। 250 करोड़ की सरकारी जमीन से हटाया गया अवैध कब्जा रीवा शहर में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 250 करोड़ रुपये मूल्य की सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया है। यह कार्रवाई नगर निगम क्षेत्र के धोबिया टंकी के समीप अनाथालय से लगी सरकारी जमीन पर की गई जहां वर्षों से अवैध कब्जा कर उत्सव मैरिज गार्डन और विंध्य मैरिज गार्डन संचालित किए जा रहे थे। कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी के निर्देशन में राजस्व विभाग पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराया। वेटलैंड पर मड रैली-NGT 7 साल पहले लगा चुका रोक भोपाल के कलियासोत डैम के वेटलैंड एरिया में खतरनाक मड रैली और हुड़दंग पर विवाद खड़ा हो गया है। पर्यावरणविदों ने इस पर आपत्ति जताते हुए इसे जलीय जीव-जंतु के लिए बड़ा खतरा बताया है। अब मड रैली के आयोजकों पर एफआईआर की मांग भी की गई है। वहीं नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) में याचिका भी दाखिल की जा रही है।यह मड रैली रविवार को हुई थी। युवती को सरेराह अर्धनग्न किया टी-शर्ट फाड़ी ग्वालियर के पॉश सिटी सेंटर इलाके में युवती के साथ सरेराह बदसलूकी का वीडियो सामने आया है। एक युवक ने बीच सड़क युवती का हाथ पकड़कर खींचतान की और उसकी टी-शर्ट फाड़ दी जिससे वह अर्धनग्न हो गई। घटना 12 जुलाई की बताई जा रही है लेकिन वीडियो अब वायरल हुआ है। पुलिस का कहना है कि अब तक किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। एमपी के 8 जिलों में आज हैवी रेन का अलर्ट मध्य प्रदेश से मानसून ट्रफ समेत दो मानसूनी सिस्टम एक्टिव है। इस कारण सोमवार को कई जिलों में तेज बारिश का दौर रहा। मंगलवार को 8 जिलों में भारी बारिश यानी हैवी रेन का अलर्ट है। यहां अगले 24 घंटे में 4 इंच या इससे ज्यादा पानी गिर सकता है।भोपाल में सुबह रिमझिम बारिश हुई। जिन 8 जिलों में तेज बारिश का अनुमान है उनमें सतना कटनी उमरिया मंडला डिंडौरी सिवनी रायसेन और बैतूल शामिल हैं।