शेयर बाजार में बढ़त सेंसेक्स 76900 के पार सप्ताह के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। सेंसेक्स करीब 100 अंकों की बढ़त के साथ 76900 के स्तर पर कारोबार करता दिखाई दिया जबकि निफ्टी भी लगभग 50 अंक चढ़कर 24000 के स्तर पर पहुंच गया। बाजार में आईटी और एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी देखने को मिली। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में करीब 2 फीसदी की गिरावट आई है और ब्रेंट क्रूड 87 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। अमेरिका इजराइल और ईरान के बीच तनाव कम होने से तेल की कीमतों पर दबाव देखने को मिला। देश में जल्द शुरू होगा प्लास्टिक नोटों का ट्रायल भारत में जल्द ही 10 और 20 रुपये के पॉलीमर यानी प्लास्टिक नोटों का ट्रायल शुरू होने जा रहा है। रिजर्व बैंक शुरुआती चरण में 100-100 करोड़ यानी कुल 200 करोड़ प्लास्टिक नोट छापेगा। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में बताया कि केंद्र सरकार ने इस पायलट प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। यदि यह ट्रायल सफल रहता है तो भविष्य में इन नोटों को नियमित रूप से जारी किया जाएगा। हालांकि मौजूदा कागज के नोट भी पहले की तरह चलन में बने रहेंगे और उन्हें बंद नहीं किया जाएगा। रेडबुल स्टिंग और मोंस्टर पर FSSAI की सख्ती खाद्य सुरक्षा नियामक FSSAI ने रेडबुल स्टिंग और मोंस्टर जैसी कंपनियों को अपने उत्पादों से एनर्जी ड्रिंक शब्द और तुरंत ऊर्जा मिलने जैसे दावे हटाने का निर्देश दिया है। नियामक का कहना है कि ऐसे दावे भ्रामक हैं क्योंकि भारत में इस श्रेणी के लिए कोई तय मानक नहीं हैं। कंपनियों को लेबल बदलने के लिए 90 दिनों की समय-सीमा दी गई है। FSSAI ने उद्योग की आपत्तियों को खारिज करते हुए कहा कि उपभोक्ताओं को सही और पारदर्शी जानकारी मिलना सबसे अधिक जरूरी है। डीपफेक वीडियो पर गडकरी की बड़ी कानूनी कार्रवाई केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने स्पष्ट किया है कि पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने की योजना से उनका कोई संबंध नहीं है और यह पूरी तरह पेट्रोलियम मंत्रालय का विषय है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर उनके नाम से एआई आधारित डीपफेक वीडियो वायरल किए जा रहे हैं जिनमें उन्हें गलत तरीके से एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल कार्यक्रम से जोड़ा गया है। बॉम्बे हाईकोर्ट से अनुमति मिलने के बाद अब गडकरी मेटा एक्स और गूगल के खिलाफ सिविल मुकदमा दायर करेंगे। बैंक ऑफ बड़ौदा का डेटा डार्क वेब पर लीक बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहकों का संवेदनशील डेटा और बैंक के 700 जीबी से अधिक इंटरनल दस्तावेज डार्क वेब पर लीक होने की खबर सामने आई है। साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों के अनुसार लीक हुए डेटा में ग्राहकों की व्यक्तिगत जानकारी पहचान संबंधी दस्तावेज लोन रिकॉर्ड और आंतरिक ऑडिट फाइलें शामिल हैं। मामले की पुष्टि होने के बाद बैंक ने फोरेंसिक ऑडिट शुरू कर दिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि इस डेटा ब्रीच से कितने ग्राहक प्रभावित हुए हैं।