Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
27-Jul-2026

अन्य राज्यों के समान इंटर्न स्टाइपेंड और सम्मानजनक मानदेय की मांग को लेकर अड़े इंटर्न डॉक्टर्स ने फिलहाल अपनी आज की भूख हड़ताल को स्थगित कर दिया है। ​डॉ. ऋषि मिश्रा के नेतृत्व वाले 5 सदस्यीय डेलिगेशन को आज सुबह प्रशासन के बड़े अधिकारियों की ओर से फोन आया। अधिकारियों ने मामले पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए प्रकरण पर विचार करने का आश्वासन दिया है और कल सुबह एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई है। ​डेलिगेशन ने स्पष्ट किया है कि यदि कल की बैठक में सकारात्मक परिणाम और ठोस आश्वासन नहीं मिला तो भूख हड़ताल का निर्णय अटल रहेगा और आंदोलन को और तेज किया जाएगा। डॉक्टर्स की मांग है कि राज्य के इंटर्न को अन्य राज्यों के समकक्ष उचित स्टाइपेंड दिया जाए।