Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
27-Jul-2026

धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे NDA सांसदों ने किया सम्मानित पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफे के बाद सोमवार को पहली संसद पहुंचे। NDA सांसदों ने उन्हें शॉल और मिथिला पाग पहनाकर सम्मानित किया और संसद भवन के अंदर तक ले गए। प्रधान ने NEET पेपर लीक विवाद के बीच 25 जुलाई को इस्तीफा दिया था।उधर देशभर में छात्रों के खिलाफ कार्यवाही के विरोध में विपक्ष ने राज्यसभा और लोकसभा में हंगामा किया। इसके बाद कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी। PM पर आपत्तिजनक पोस्ट पर दिल्ली पुलिस का एक्शन जंतर-मंतर पर सीजेपी (CJP) प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य नेताओं के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणियों पर दिल्ली पुलिस कार्रवाई की तैयारी कर रही है। पुलिस सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।सूत्रों के मुताबिक पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को नोटिस जारी कर सकती है। इन नोटिस के जरिए पुलिस आपत्तिजनक पोस्ट वीडियो और कमेंट्स को हटाने की मांग करेगी।पुलिस का कहना है कि प्रदर्शन के दौरान और उसके बाद अपलोड किए गए कंटेंट की समीक्षा की जा रही है। समीक्षा के बाद अभद्र प्रकृति वाली पोस्ट को हटाने के लिए संबंधित प्लेटफॉर्म्स को नोटिस भेजे जाएंगे। लुधियाना के रखबाग में रविवार को निहंगों ने मां-बेटी को डांस करते हुए पकड़ा। इसके बाद इन दोनों को फटकार लगाई। निहंगों का कहना था कि पार्क बैठने और घूमने के लिए होते हैं ऐसे नाच-गाने के लिए नहीं।निहंगों ने लड़की की स्लीवलेस ड्रेस पर भी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि पंजाब में इस तरह की अश्लीलता नहीं फैलने देंगे। गुड़ दिखेगा तो मक्खी बैठेगी ही। हालांकि लड़की के हाथ जोड़कर माफी मांगने पर निहंगों ने उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया। सुसाइड नोट में लिखा- उम्मीदें पूरी नहीं कर सकी महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में NEET में कम अंक आने से परेशान एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जलालपुर गांव की रहने वाली अंकिता सांगले को परीक्षा में 720 में से 166 अंक मिले थे। परिवार के मुताबिक वह रिजल्ट के बाद से तनाव में थी। शनिवार शाम उसका शव घर में मिला। एमपी-राजस्थान में आज से फिर तेज बारिश बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तर ओडिशा-पश्चिम बंगाल तटों पर बने डिप्रेशन सिस्टम से कई राज्यों में मानसून फिर से एक्टिव हो गया है। मध्य प्रदेश और राजस्थान में आज से असर दिखेगा। मौसम विभाग ने राजस्थान के भरतपुर जयपुर कोटा अजमेर और उदयपुर संभाग के 10 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।