Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
22-Jul-2026

कॉकरोच पार्टी के संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR बंगाल से दिल्ली लाए जा रहे 2 हजार CRPF जवान जंतर-मंतर पर तीसरी रात हजारों प्रदर्शनकारी जुटे 9 से ज्यादा FIR दिल्ली भेजी गईं CRPF की 20 कंपनियां दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन का आज 33वां दिन है। जंतर-मंतर पर मंगलवार को लगातार तीसरी रात भी हजारों प्रदर्शनकारी डटे रहे। इनमें 20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान पुलिस की लाठियों आंसू गैस के गोलों का शिकार हुए लोग भी शामिल थे।इधर दिल्ली पुलिस ने संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा के मामले में अब तक 9 से ज्यादा FIR दर्ज की हैं। इनमें RAF जवानों पर जानलेवा हमला पथराव तोड़फोड़ और सरकारी काम में बाधा डालने के मामले शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए 250 से ज्यादा वीडियो खंगाले जा रहे हैं। दिल्ली भेजी गईं CRPF की 20 कंपनियां केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल से CRPF की 20 अतिरिक्त कंपनियों को दिल्ली में तैनात करने का आदेश दिया है। एक CRPF कंपनी में करीब 100 जवान होते हैं।गृह मंत्रालय के निर्देश पर करीब 2000 जवानों को पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एयरलिफ्ट कर लाया जा रहा है।इन कंपनियों को संसद का मानसून सत्र और दिल्ली में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किया जाएगा।इससे पहले भी केंद्र सरकार दिल्ली पुलिस की मदद के लिए करीब 30 कंपनियां CRPF और उसकी दंगा-रोधी इकाई RAF की तैनाती कर चुकी है।ये बल 20 जुलाई से शुरू हुए संसद के मानसून सत्र और CJP के प्रदर्शन को देखते हुए पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था में लगे हुए हैं। सि​क्किम में टनल पर लैंडस्लाइड 20 मजदूरों के शव मिले सिक्किम में एनएचपीसी के हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट की टनल में फंसे 25 में से 20 मजदूरों के शव मंगलवार देर रात बरामद कर लिए गए। रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटीं टीमें देर रात तक बाकी पांच मजदूरों तक नहीं पहुंच पाईं।ये मजदूर टनल में अलग-अलग पॉइंट पर फंसे थे। टीमें इन तक पहुंचने के लिए 24 घंटे से मशक्कत कर रही थीं लेकिन टनल में मीथेन गैस भरी होने के चलते कई बचावकर्मी बेहोश हो गए। अमेरिका ने ईरान के 5 शहरों पर बम बरसाए अमेरिका ने बुधवार तड़के ईरान के पांच शहरों में एक साथ एयर और मिसाइल स्ट्राइक की। ईरानी अधिकारियों के मुताबिक चाबहार कोनारक तबरीज बेहबहान और ओमीदियेह को निशाना बनाया गया। सीजफायर टूटने के बाद यह लगातार 11वीं रात है जब अमेरिका ने ईरान पर हमला किया है। जम्मू-कश्मीर में बाढ़ एक व्यक्ति बहा रेड अलर्ट जारी जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले के बीरवाह और खाग इलाकों में भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ में एक व्यक्ति बह गया। घटना के बाद SDRF पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों ने मौके पर राहत एवं बचाव अभियान शुरू कर दिया। मौसम विभाग की ओर से कश्मीर में सोमवार से रेड अलर्ट जारी है। असम में लगातार बारिश से बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई। बीते 24 घंटों में बाढ़ से 21 लोगों की मौत हो गई। राज्य के 16 जिलों में 5.65 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। प्रशासन की ओर से कई इलाकों में राहत और बचाव अभियान चलाया जा रहा है।