Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
25-Jul-2026

नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में लंबे समय से छात्रों और विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन जारी था। छात्र लगातार परीक्षा की पारदर्शिता और जिम्मेदारी तय करने की मांग कर रहे थे वहीं विपक्ष शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़ा हुआ था। इसी बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद कांग्रेस ने इसे छात्रों के संघर्ष की जीत बताया है। उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि यह इस्तीफा देश के लाखों छात्र-छात्राओं के साथ हुए अन्याय के खिलाफ उठी आवाज का परिणाम है। उनका कहना है कि युवाओं की मेहनत और संघर्ष रंग लाया है तथा अब पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फिल्म अभिनेता व टीवी एक्ट्रेस अमन वर्मा ने बड़ी बात बोली है। उन्होंने कहा है कि हर सरकार को अपनी जिम्मेदारी उठानी जरूरी है। साथ ही उन्होंने कहा कि जो हमारी यंग जनरेशन है जिन्हें कॉकरोच कहा गया इन्हें कॉकरोच कहना दुर्भाग्यपूर्ण तो है ही लेकिन यह हमारी आबादी का सबसे बड़ा हिस्सा हैं और हमारा आने वाला भविष्य भी ऐसे में अगर हम इनको नजर अंदाज अनदेखा करते हैं तो फिर वही होगा जो आज देश में हो रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी हिदायत दी कि कभी भी खुद को यह नहीं मानना चाहिए के वे हर व्यक्ति से ऊपर हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि यह फैसला पूरी तरह नैतिक आधार पर लिया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष और विदेशी ताकतों के इशारों पर कुछ लोग छात्रों को गुमराह कर देश की एकता और अखंडता को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। भट्ट ने कहा कि छात्रों को किसी के बहकावे में आने से बचाने और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार हमेशा जनभावनाओं का सम्मान करती है और देशहित व छात्रहित को प्राथमिकता देती है। उनके अनुसार यह निर्णय भ्रामक राजनीति करने वालों के लिए एक स्पष्ट संदेश है। राजधानी देहरादून में डेंगू के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि जिले में अब तक डेंगू के 35 मामले सामने आए हैं जिनमें 19 स्थानीय और 16 अन्य जिलों व राज्यों से आए मरीज हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। लगातार बारिश के बाद जलभराव और मच्छरों के खतरे को देखते हुए आशा कार्यकर्ता और डेंगू वॉलंटियर्स घर-घर सर्वे कर रहे हैं। जहां लार्वा मिलता है वहां नगर निगम द्वारा फॉगिंग और लार्वानाशक दवाओं का छिड़काव कराया जा रहा है। सरकारी और निजी अस्पतालों में 831 बेड आरक्षित किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से आसपास पानी जमा न होने देने और सतर्क रहने की अपील की है। नीट पेपर लीक को लेकर छात्रों युवाओं का आक्रोश अभी सड़कों पर थमा भी नहीं था कि उत्तराखंड में एक बार फिर पेपर लीक की घटना देखने को मिल गई। उत्तराँचल टेक्निकल यूनिवर्सिटी के पेपर लीक को लेकर छात्र युवा ही नहीं बल्कि कांग्रेस भी आक्रोशित नजर आ रही है। इसलिए आज उत्तरांचल टेक्निकल यूनिवर्सिटी का घेराव करने कांग्रेस जा रही है। प्रदेश प्रवक्ता कांग्रेस शीशपाल बिष्ट का कहना है कि छात्रों के साथ लगातार अन्याय हो रहा है और जब तक दोषियों को कड़ी सजा नहीं मिलेगी तब तक कांग्रेस का भी यह आंदोलन सड़कों पर जारी रहेगा।