कीचड़ के रास्ते से स्कूल जाने को मजबूर छात्र सड़क की मांग को लेकर किया विरोध प्रदर्शन स्वास्थ्य योजनाओं की खराब प्रगति पर कलेक्टर सख्त लक्ष्य पूरा करने के दिए निर्देश कारगिल विजय दिवस पर छात्रों को सेना में करियर के अवसरों की दी जानकारी बारिश भी नहीं डिगा सकी हौसले छात्रों की जीत पर फव्वारा चौक पर मना जश्न सरकारी स्कूलों के 44 विद्यार्थियों ने रचा इतिहास नीट-2026 में सफलता पर हुआ सम्मान बरसात में कीचड़ भरे रास्ते से स्कूल पहुंचने की परेशानी से तंग आए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मेघासिवनी के विद्यार्थियों ने शनिवार को सड़क निर्माण की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। छात्रों ने स्कूल परिसर के बाहर एकत्र होकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और कहा कि वर्षों से पक्की सड़क के अभाव में उन्हें खेतों के बीच बने कच्चे व कीचड़युक्त रास्ते से होकर विद्यालय आना-जाना पड़ रहा है। बारिश के दौरान यह रास्ता बेहद फिसलन भरा हो जाता है जिससे हर दिन हादसे का खतरा बना रहता है और पढ़ाई भी प्रभावित होती है।प्रदर्शन की सूचना मिलते ही तहसीलदार मौके पर पहुंचीं और विद्यार्थियों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। छात्रों ने स्पष्ट कहा कि यदि जल्द सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो वे स्कूल का बहिष्कार कर उग्र आंदोलन करेंगे। तहसीलदार ने मौके का निरीक्षण कर संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने और समस्या के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। लंबे समय से लंबित इस मांग के चलते क्षेत्र के ग्रामीणों में भी नाराजगी बनी हुई है। कलेक्टर हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में शनिवार को जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई जिसमें स्वास्थ्य एवं महिला-बाल विकास विभाग के राष्ट्रीय कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। एएनसी पंजीयन की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कलेक्टर ने अधिकारियों को इसमें तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं की नियमित बैठकें एनीमिया की पहचान बढ़ाने समय पर टीकाकरण तथा एनआरसी में साफ-सफाई और पोषण व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। एनसीडी कार्यक्रम और ई-संजीवनी सेवाओं में सुधार के निर्देश भी दिए गए। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर दिल्ली पब्लिक स्कूल छिंदवाड़ा में करियर वॉक थ्रू–कारगिल दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि 24 बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर मेजर पी. के. वेलु ने विद्यार्थियों को भारतीय सशस्त्र सेनाओं में करियर के अवसर चयन प्रक्रिया पात्रता और तैयारी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। कार्यक्रम की शुरुआत कारगिल के वीर शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने रक्षा सेवाओं से जुड़े प्रश्न भी पूछे जिनका मेजर वेलु ने विस्तार से उत्तर दिया। नीट परीक्षा और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर फव्वारा चौक पर कई दिनों से चल रहा छात्रों का आमरण अनशन आखिरकार सफल रहा। लगातार बारिश और खराब मौसम के बावजूद छात्र पन्नी के नीचे बैठकर अपनी मांगों पर अडिग रहे। आंदोलन सामाजिक कार्यकर्ता आंदोलनकारियों का कहना है कि केंद्र सरकार ने उनकी सभी प्रमुख मांगें स्वीकार कर ली हैं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद धरनास्थल पर छात्रों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया और इसे युवाओं के संघर्ष एकजुटता और लोकतांत्रिक आंदोलन की बड़ी जीत बताया। छात्रों ने कहा कि यह पूरे देश के विद्यार्थियों की जीत है और उन्होंने केंद्र सरकार का आभार भी व्यक्त किया। सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सफलता संसाधनों की नहीं बल्कि मेहनत और लगन की मोहताज होती है। नीट मेडिकल परीक्षा-2026 में शानदार सफलता हासिल करने वाले छिंदवाड़ा और पांढुर्णा जिले के 44 मेधावी विद्यार्थियों का शनिवार को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय छिंदवाड़ा में भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मान किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि सांसद विवेक बंटी साहू ने सफल विद्यार्थियों और उनके पालकों को सम्मानित करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि शासकीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा और कठिन परिश्रम से यह साबित कर दिया है कि बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए मजबूत संकल्प सबसे जरूरी है जिला अस्पताल में शुरू हुई अत्याधुनिक सेंट्रल क्लीनिकल लैब 267 जांचें होंगी मुफ्त जिला अस्पताल में शनिवार को अत्याधुनिक सेंट्रल क्लीनिकल लेबोरेटरी का शुभारंभ सांसद बंटी विवेक साहू ने किया। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज द्वारा स्थापित इस लैब में अब 267 प्रकार की ब्लड यूरिन एवं अन्य जांचें मरीजों को नि:शुल्क उपलब्ध होंगी। जटिल जांचों के लिए भोपाल इंदौर या नागपुर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और अधिकांश रिपोर्ट 24 घंटे के भीतर मिल सकेगी। इस अवसर पर सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सुविधा जिले के गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन पूर्व सैनिकों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि शहर में कारगिल विजय दिवस पूरे सम्मान और देशभक्ति के साथ शहीद स्मारक पर मनाया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के भोपाल सौंसर पिपरिया और पचमढ़ी सहित कई जिलों से बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक शामिल हुए। मुख्य अतिथि कर्नल पी.के. वेलू ने कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान आईबीओ भारत के प्रांतीय अध्यक्ष कैप्टन आर.पी. सिंह घोर जिला अध्यक्ष के.एस. सिंगोटिया सहित अन्य पूर्व सैनिकों ने पुष्पचक्र अर्पित कर शहीदों को नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि कारगिल विजय दिवस हमारे वीर जवानों के अदम्य साहस शौर्य और बलिदान को याद करने का अवसर है। आषाढ़ी एकादशी पर निकली भव्य दिंडी यात्रा “विठ्ठल-विठ्ठल” के जयघोष से गूंजा शहर आषाढ़ी एकादशी के अवसर पर संत गजानन गुणगान मंडल सच्चिदानंद सेवा समिति समग्र मराठी समाज एवं जय जय रघुवीर समर्थ मंडल के संयुक्त तत्वावधान में भव्य दिंडी यात्रा निकाली गई। श्री शिरडी साईं मंदिर से प्रारंभ हुई यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा शहर “विठ्ठल-विठ्ठल” के जयघोष से गूंज उठा। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने दिंडी का स्वागत किया। शिव गजानन मंदिर में आयोजित धर्मसभा में सांसद बंटी साहू ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए शेड निर्माण की घोषणा की। संतों ने प्रवचनों के माध्यम से भक्ति और आध्यात्मिकता का संदेश दिया तथा वारकरी समुदाय का सम्मान भी किया। आबकारी की कार्रवाई 1500 किलो महुआ लाहन नष्ट 30 लीटर कच्ची शराब जब्त पांढुर्णा जिले में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम मेहराखापा चिरकुटा गोंदी और सावजपानी में अवैध शराब के अड्डों पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान नालों जंगल और डैम किनारे छिपाकर रखे गए लगभग 1500 किलो महुआ लाहन को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। साथ ही 30 लीटर हाथ भट्टी से बनी कच्ची महुआ शराब भी जब्त की गई। इस मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा के तहत तीन प्रकरण दर्ज किए गए। स्वामी भास्करानंद तीर्थ का प्रकाशोत्सव श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाया गया स्वामी शिवोम् तीर्थ कुंडलिनी महायोग आश्रम गुरैया रोड में ब्रह्मलीन परम पूज्य स्वामी भास्करानंद तीर्थ जी महाराज का प्रकाशोत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः सामूहिक साधना एवं श्री गुरु गीता के पाठ से हुई। इसके बाद रुद्राभिषेक गुरु पादुका पूजन आरती भजन-कीर्तन और संकीर्तन आयोजित किए गए। दोपहर में विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शाम को पुनः सामूहिक साधना एवं आरती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ धरनास्थल पर जोमैटो से पहुंची मिठाई इस्तीफे की खबर पर मनाया जश्न शहर के सत्कार तिराहा पर नीट परीक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर के बाद अनोखा नजारा देखने को मिला। एक समर्थक ने जोमैटो के जरिए धरनास्थल पर मिठाई भिजवाई जिसे प्रदर्शनकारियों ने आपस में बांटकर खुशी जताई। समाजसेवियों ने इसे आंदोलन की नैतिक जीत बताया और कहा कि उनकी मांगों को देशभर में समर्थन मिल रहा है। इस दौरान जोमैटो राइडर विवेक मेश्राम भी चर्चा का विषय रहे जिन्होंने मिठाई धरनास्थल तक पहुंचाई।