Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
व्यापार
25-Jul-2026

1. PF खातों में ब्याज जमा होना शुरू कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पीएफ खातों में 8.25 प्रतिशत की दर से ब्याज जमा करना शुरू कर दिया है। कई खाताधारकों को ब्याज क्रेडिट होने के एसएमएस भी मिलने लगे हैं। जिन लोगों को अभी तक संदेश नहीं मिला है उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि ब्याज जमा करने की प्रक्रिया जारी है। खाताधारक मिस्ड कॉल एसएमएस उमंग ऐप और ईपीएफओ पोर्टल के जरिए अपना पीएफ बैलेंस और ब्याज की जानकारी आसानी से देख सकते हैं। 2. सोने में गिरावट चांदी में हल्की बढ़त सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरेट 10 ग्राम सोना 824 रुपये सस्ता होकर 1 लाख 43 हजार 781 रुपये पर पहुंच गया। यह अपने ऑल टाइम हाई से 32 हजार 340 रुपये नीचे है। वहीं चांदी 241 रुपये महंगी होकर 2 लाख 22 हजार 721 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक संकेतों का असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। 3. शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद भारतीय शेयर बाजार में कारोबारी सप्ताह के अंत में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 331 अंक टूटकर 76 हजार 59 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 102 अंक की कमजोरी के साथ 23 हजार 767 के स्तर पर बंद हुआ। ऑटो मेटल और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में सबसे अधिक बिकवाली रही। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 96 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंचने से निवेशकों की चिंता बढ़ी हुई है। 4. क्वांटस की टेस्ट फ्लाइट ने बनाया नया रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलियाई एयरलाइन क्वांटस के प्रोजेक्ट सनराइज की पहली टेस्ट फ्लाइट ने सबसे लंबी दूरी तय करने का नया रिकॉर्ड बनाया है। विमान ने फ्रांस के टूलूज शहर से उड़ान भरकर 19 घंटे 13 मिनट में करीब 17 हजार किलोमीटर की यात्रा पूरी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में सफल लैंडिंग की। इस परियोजना के तहत अक्टूबर 2027 से ऑस्ट्रेलिया और यूरोप के बीच नॉन-स्टॉप डायरेक्ट उड़ानों की शुरुआत की जाएगी। 5. अरबपतियों का नया ठिकाना बना मियामी अमेरिका का मियामी शहर तेजी से दुनिया के सबसे बड़े लग्जरी रियल एस्टेट केंद्रों में शामिल हो रहा है। कभी समुद्री तटों और नाइटलाइफ के लिए प्रसिद्ध यह शहर अब अरबपतियों और लग्जरी निवेशकों की पहली पसंद बन गया है। करोड़ों रुपये के पेंटहाउस हजार फीट से ऊंची इमारतें कारों के लिए लिफ्ट ऊंची मंजिलों पर स्विमिंग पूल और अत्याधुनिक सुविधाओं वाले टावर यहां की नई पहचान बन रहे हैं। इसी वजह से मियामी ने न्यूयॉर्क और लॉस एंजिल्स को पीछे छोड़ते हुए अमेरिका का दूसरा सबसे महंगा महानगर बनने का गौरव हासिल किया है।