Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
व्यापार
24-Jul-2026

1. शेयर बाजार में बड़ी गिरावट सेंसेक्स 700 अंक टूटा भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत भारी गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स करीब 700 अंक लुढ़ककर 75613 के स्तर पर खुला जबकि निफ्टी भी लगभग 200 अंक टूटकर 23646 पर पहुंच गया। ऑटो मेटल और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली। वैश्विक बाजारों की कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का असर घरेलू बाजार पर साफ नजर आया। 2. एयरलाइन शुरू नहीं करेगा अडाणी ग्रुप अडाणी ग्रुप ने अपनी एयरलाइन शुरू करने की खबरों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। कंपनी ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि मीडिया में चल रही ऐसी सभी रिपोर्टें गलत और बेबुनियाद हैं। फिलहाल ग्रुप देश के कई प्रमुख एयरपोर्ट का संचालन करता है लेकिन अपनी एयरलाइन लॉन्च करने की कोई योजना नहीं है। इससे पहले नियमों में संभावित बदलाव को लेकर ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं। 3. अमेरिका ने भारत पर लगाया 10% अतिरिक्त टैरिफ अमेरिका ने भारत से आयात होने वाले सामान पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लागू कर दिया है। यह फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के निर्देश पर ट्रेड एक्ट-1974 की धारा 301 के तहत लिया गया है। अमेरिका ने जबरन मजदूरी से बने उत्पादों को लेकर 60 देशों पर कार्रवाई की है। भारत उन 17 देशों में शामिल है जिन पर 10 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगाया गया है। इस फैसले का असर भारत के निर्यात कारोबार पर पड़ सकता है। 4. 2026 मारुति ब्रेजा बनी कंपनी की सबसे सुरक्षित SUV मारुति सुजुकी की नई 2026 ब्रेजा को भारत NCAP क्रैश टेस्ट में एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी दोनों श्रेणियों में 5-स्टार रेटिंग मिली है। एडल्ट सेफ्टी में इसे 32 में से 30.41 अंक और चाइल्ड सेफ्टी में 49 में से 43 अंक प्राप्त हुए हैं। इस उपलब्धि के साथ ब्रेजा कंपनी की सबसे सुरक्षित SUV बन गई है। यह रेटिंग इसके सभी वैरिएंट्स पर लागू होगी। 5. इंफोसिस ने नए CEO का किया ऐलान देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस ने आशीष कुमार दश को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है। वह 1 अप्रैल 2027 से सलिल पारिख की जगह पदभार संभालेंगे और उनका कार्यकाल पांच वर्षों का होगा। कंपनी ने पहली तिमाही के शानदार नतीजों के साथ इस नेतृत्व परिवर्तन की घोषणा की। अप्रैल-जून तिमाही में इंफोसिस का शुद्ध मुनाफा 12.2 प्रतिशत बढ़कर 7769 करोड़ रुपये और राजस्व 14 प्रतिशत बढ़कर 48211 करोड़ रुपये दर्ज किया।