Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
व्यापार
22-Jul-2026

शेयर बाजार में बड़ी गिरावट घरेलू शेयर बाजार में आज कारोबार के दौरान भारी दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स 600 अंकों से ज्यादा टूटकर 76800 के स्तर पर कारोबार करता नजर आया जबकि निफ्टी भी करीब 150 अंकों की गिरावट के साथ 24000 के आसपास पहुंच गया। बाजार में आईटी फार्मा और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिली। निवेशकों की सतर्कता और वैश्विक संकेतों के बीच बाजार लाल निशान में कारोबार करता रहा। अडाणी एनर्जी का मुनाफा दोगुने से ज्यादा बढ़ा अडाणी एनर्जी सॉल्यूशंस ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही के शानदार नतीजे जारी किए हैं। कंपनी का कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 124 प्रतिशत बढ़कर 1149 करोड़ रुपए पहुंच गया। वहीं कंपनी की कुल आय में भी 42 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मजबूत वित्तीय प्रदर्शन के बाद कंपनी के शेयर में कारोबार के दौरान करीब 3 प्रतिशत की तेजी आई और यह 1781 रुपए तक पहुंचा हालांकि अंत में 1737 रुपए पर बंद हुआ। मारुति सुजुकी की कारें अगस्त से होंगी महंगी देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अगस्त 2026 से अपने सभी मॉडल्स की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है। कंपनी ने बताया कि इनपुट कॉस्ट बढ़ने के कारण कारों की कीमतों में अधिकतम 30000 रुपए तक की बढ़ोतरी की जाएगी। अलग-अलग मॉडल और वैरिएंट के अनुसार कीमतों में बदलाव होगा। पिछले दो महीनों में यह दूसरी बार है जब कंपनी ने कीमतें बढ़ाने का फैसला लिया है। मजबूत नतीजों के बावजूद पेटीएम के शेयर फिसले वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में पेटीएम का शुद्ध मुनाफा 79 प्रतिशत बढ़कर 220 करोड़ रुपए रहा लेकिन इसके बावजूद कंपनी के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। कारोबार की शुरुआत में शेयर में तेजी रही लेकिन बोनस शेयर जारी करने की योजना टलने की खबर के बाद बिकवाली बढ़ गई। दिन के अंत में पेटीएम का शेयर करीब 3.86 प्रतिशत गिरकर 1295 रुपए पर बंद हुआ। इंडिगो ने बनाया नया मार्केट शेयर रिकॉर्ड देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने जून महीने में 66.3 प्रतिशत का रिकॉर्ड घरेलू मार्केट शेयर हासिल किया है। डीजीसीए के आंकड़ों के अनुसार यह बढ़त ऐसे समय में मिली है जब एयर इंडिया ने अपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की क्षमता में कटौती की है। अपनी बढ़ती मांग को देखते हुए इंडिगो ने एयरबस बेड़े के लिए 1000 से अधिक सीएफएम लीप इंजनों की खरीद के लिए ऐतिहासिक समझौता भी किया है।