Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
24-Jul-2026

​​​मूंग खरीदी में बायोमेट्रिक अनिवार्य। बिचौलियों पर नकेल? या अन्नदाताओं की बढ़ी मुश्किलें? जीतू पटवारी ​मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी और कृषि अनियमिताओं को लेकर कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा शिवराज जी आप देश के कृषि मंत्री हो। जिन्होंने सालों सेवा की वे आज भी बीजेपी कार्यकर्ता हैं लेकिन परेशान हैं। मोहन यादव जी को तो सिर्फ विज्ञापनों में कृषि कल्याण करना है जमीन पर नहीं। ​पटवारी ने 2700 गेहूं और 2400 DAP के दावों पर सवाल उठाते हुए कहा कि स्लॉट की समस्या और मूंग खरीदी में धांधली से किसान परेशान हैं। वीडियो में एक बुजुर्ग महिला का अंगूठा लगवाकर फसल खरीद में गड़बड़ी का खुलासा करते हुए उन्होंने कहा कि क्या अब अन्नदाताओं को फिंगरप्रिंट द्वारा अब साबित करना होगा कि मूंग उनका है या नहीं ? ये अन्याय है कि नहीं? पटवारी ने सरकार से मांग की है कि किसानों की वास्तविक उपज के अनुसार मूंग खरीदी जाए। #EMSTV #BreakingNews #MPNews #MadhyaPradesh #JituPatwari #Congress #MungProcurement #Biometric #Fingerprint #Farmers #Kisan #FarmerIssues #MSP #Agriculture #MohanYadav