CJP बोली- पीएम दबाव में प्रधान के इस्तीफे तक प्रदर्शन करेंगे कॉकरोच जनता पार्टी और सरकार के बीच शुक्रवार को दोपहर 12:30 बजे दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में दूसरी बार बातचीत होगी। इससे पहले 20 जुलाई को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के घर वार्ता हुई थी जो बेनतीजा रही थी।इसके बाद कल सरकार ने कहा कि हमने 4 बार CJP को बातचीत के लिए बुलाया पर वे नहीं आए। वहीं CJP ने कहा था कि हम बात करने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के घर नहीं जाएंगे किसी न्यूट्रल वेन्यू पर बात हो।उधर सोनम वांगचुक ने 26वें दिन अपना अनशन खत्म कर दिया। नड्डा और जितेंद्र सिंह ने देर रात 12:30 बजे मेदांता अस्पताल जाकर उन्हें जूस पिलाया।CJP के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि सरकार हमारे दबाव में है इसलिए पीएम को रात 12:30 बजे वीडियो जारी करना पड़ा। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा। पीएम मोदी ने गुरुवार देर रात वीडियो जारी कर कहा था कि सरकार पेपर लीक पर कानून लाएगी। राहुल ने विपक्ष के साथ गांधी स्मृति तक मार्च निकाला पेपरलीक और छात्रों के प्रदर्शन में लाठीचार्ज के खिलाफ राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ गुरुवार शाम को उनके घर से गांधी स्मृति तक मार्च निकाला।उनके साथ शिवसेना (यूबीटी) NCP (एसपी) TMC JMM RJD लेफ्ट समाजवादी पार्टी और आईयूएमएल के नेता भी शामिल रहे। ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा है कि अमेरिका ईरान पर सबसे बड़ा हमला करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा तैयारी पूरी है अब सिर्फ फैसला लेना बाकी है। ट्रम्प ने यह भी कहा कि ईरान ने अभी तक पर्याप्त दर्द नहीं झेला है।ट्रम्प के बयान के बाद ईरान ने भी तुरंत जवाब दिया। विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि अगर अमेरिका ने हमले जारी रखे तो उसे इसकी और भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि युद्ध खत्म करने का रास्ता बातचीत है नए हमले नहीं। कॉमनवेल्थ गेम्स का दूसरा दिन आज कॉमनवेल्थ गेम्स के दूसरे दिन भारतीय खिलाड़ी आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स पैरा पावरलिफ्टिंग स्विमिंग लॉन बॉल्स और बॉक्सिंग में चुनौती पेश करेंगे। दिनभर में 14 गोल्ड मेडल इवेंट्स होंगे। भारतीय दल की सबसे ज्यादा उम्मीदें पैरा पावरलिफ्टिंग से हैं। इसमें 7 भारतीय खिलाड़ी 6 इवेंट में मेडल जीतने उतरेंगे। इसके अलावा जिम्नास्टिक्स में पुरुष टीम फाइनल बॉक्सिंग में जदुमणि सिंह और लॉन बॉल्स में रूपा रानी तिर्की-पिंकी की जोड़ी पर भी नजर रहेगी। यूपी में गंगा यमुना समेत 10 नदियां उफान पर पूरे देश में मानसून की बारिश जारी है। दक्षिण गुजरात में भारी बारिश से कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। उमरगाम तालुका में 16 घंटों में 43 इंच बारिश हुई जिससे निचले इलाके डूब गए हैं। शुक्रवार को राज्य के 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।यूपी में पिछले 10 दिनों से हो रही बारिश के चलते गंगा यमुना समेत 10 नदियां उफान पर हैं। शुक्रवार को 54 जिलों में बारिश का अलर्ट है। असम में बाढ़ से 6.53 लाख लोग प्रभावित हैं।