Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
23-Jul-2026

​भोपाल के बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर वि द पीपल ग्रुप के बैनर तले 500 से अधिक छात्र सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारी छात्रों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर स्टूडेंट्स पर हुए लाठीचार्ज का विरोध करते हुए जोरदार नारेबाजी की और तीखे सवाल उठाए। छात्रों का कहना था कि आखिर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर लाठियां क्यों बरसाई गईं? आक्रोशित छात्रों के उग्र तेवर देख मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया और बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। इस घटना के बाद से छात्रों में भारी रोष व्याप्त है और उग्र आंदोलन होने के संकेत मिल रहे हैं।