उत्तराखंड में एकल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना के दूसरे चरण में 212 नई महिलाओं को सहायता राशि की पहली किस्त और 276 लाभार्थियों को दूसरी किस्त जारी की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य एकल निराश्रित और विधवा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाकर उन्हें सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना है। भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आज प्रेसवार्ता आयोजित की गई इस दौरान मुख्य वक्ता के रूप में उत्तराखंड कैबिनेट मंत्री ने खजान दास ने वर्तमान में दिल्ली के जंतर मंतर में NEET पेपर लीक प्रकरण को लेकर चल रहे छात्रों और युवाओं के प्रदर्शन के बीच राहुल गांधी सहित अन्य विपक्षी दलों की एंट्री पर कई सवाल खड़े किये है व देशभर में हुए पेपर लीक के प्रकरण को दुखद बताया। उन्होंने कहा कि पीएम आवास के बाहर धरना करना उचित नहीं था वही छात्रों के भविष्य के लिए देश में प्रधानमंत्री मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री धामी लगातार चिंतित हैं अपनी विभिन्न मांगों को लेकर देहरादून में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन पांचवें दिन भी लगातार जारी रहा। उत्तराखंड निकाय कर्मचारी महासंघ के प्रदेश महामंत्री और नगर निगम देहरादून ऑफिस यूनियन के अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार कुंभकर्णी नींद में सो रही है जिसे जगाने के लिए कर्मचारियों को मजबूरन धरने पर बैठना पड़ रहा है। यूनियन के नेताओं ने बताया कि पिछले 4-5 महीनों से लगातार मुख्यमंत्री और शहरी विकास मंत्री को ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। मजबूरन कर्मचारियों को सचिवालय घेराव और धरने का रास्ता अपनाना पड़ा उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस ने अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में रुड़की पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा का कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. गौरव चौधरी के कार्यालय पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष डॉ. रणबीर नागर पूर्व ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने बताया कि 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस का संपर्क अभियान चल रहा है। इसी उद्देश्य से वह उत्तराखंड पहुंचे हैं जहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। आलोक शर्मा ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी से पूरी तरह भयभीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि धामी सरकार ने भ्रष्टाचार की सभी सीमाएं पार कर दी हैं और जनता अब सरकार से नाराज है मानसून के बीच देहरादून जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन और जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के नेतृत्व में जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र यानी डीईओसी से पूरे जिले की 24 घंटे निगरानी की जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष नजर रखते हुए किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित क्विक रिस्पांस टीम कंट्रोल रूम के माध्यम से जिलेभर में भारी बारिश जलभराव भूस्खलन और अन्य आपदा संबंधी घटनाओं पर लगातार नजर बनाए हुए है। संवेदनशील क्षेत्रों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है और संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर शिकायतों का तत्काल समाधान किया जा रहा है। आम जनता की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 0135-2626066 0135-2726066 टोल फ्री 1077 और व्हाट्सएप नंबर 7534826066 भी जारी किए गए हैं देशभर में पेपर लीक के मामलों को लेकर बढ़ रहे विरोध के बीच मसूरी के एमपीजी कॉलेज में भी छात्रों का आक्रोश देखने को मिला l अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के बैनर तले बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया और पेपर लीक की घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई l मसूरी स्थित एमपीजी कॉलेज के मुख्य द्वार के बाहर आयोजित प्रदर्शन का नेतृत्व एबीवीपी के कॉलेज उपाध्यक्ष अनुज पंवार और कॉलेज विश्वविद्यालय प्रतिनिधि आशुतोष जोशी ने किया l प्रदर्शन में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए और पेपर लीक के विरोध में जोरदार नारेबाजी की। छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की l