Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
22-Jul-2026

दिल्ली में राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री आवास के घेराव के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को भोपाल में एक आक्रामक और जोरदार प्रदर्शन किया। इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ-साथ विधायक रामेश्वर शर्मा और भगवान दास सबनानी जैसे वरिष्ठ नेताओं ने किया। विरोध जताने के लिए इन सभी नेताओं ने काले कपड़े पहनकर कांग्रेस पार्टी की रणनीति के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। ​प्रदर्शन के दौरान जहां बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पर हमला बोला वहीं दूसरी ओर राजनीतिक हलकों में इस विरोध प्रदर्शन के तौर-तरीकों और वहां सामने आए घटनाक्रम को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं। एक तरफ जहां बीजेपी का आक्रामक चेहरा दिखा वही कांग्रेस बीजेपी के स्वागत में गुलाब का गुलदस्ता लेकर नई रणनीति के साथ नजर आई । कांग्रेस की आक्रामक नीतियों के जवाब में बीजेपी अब सड़क पर उतरकर पूरी ताकत से मोर्चाबंदी करने में जुट गई है। #BJP #Congress #RahulGandhi #PMResidence #Bhopal #HemantKhandelwal #RameshwarSharma #BhagwandasSabnani #MPPolitics #PoliticalNews #Protest #BreakingNews #MadhyaPradesh #EMSNews #EMSTV