Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
21-Jul-2026

18 साल की उम्र में शादी का दबाव बार-बार मांगनी पड़ती है भीख। | EMS TV मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थियों का गुस्सा 7वे आसमान पर दिखा। वर्ग-2 और वर्ग-3 के हजारों अभ्यर्थियों ने जनजातीय कार्य विभाग से DPI तक दंडवत नमस्कार करते हुए अनोखा प्रदर्शन किया। एक तरफ जहां प्रदेश के हजारों स्कूल मात्र एक या दो शिक्षकों के भरोसे चल रहे हैं वहीं योग्यता होने के बावजूद युवा शिक्षक सड़कों पर दर-दर भटकने को मजबूर हैं। ​प्रदर्शन के दौरान होशंगाबाद से आईं एक महिला अभ्यर्थी का दर्द कैमरे के सामने छलक उठा। उन्होंने कहा एक लड़की होने के नाते परिवार और समाज के बीच संघर्ष करना कितना कठिन है यह सरकार नहीं समझती। 18 वर्ष की उम्र होते ही शादी का दबाव बनने लगता है। अपने पैरों पर खड़े होने और बार-बार भोपाल आने-जाने के लिए पैसों की जरूरत होती है। बार-बार मां-बाप के सामने हाथ फैलाना कितना शर्मनाक है यह हमारी मजबूरी बयां करती है। ​अभ्यर्थियों का कहना है कि पिछले 10 महीनों से लगातार ज्ञापन देने धरने पर बैठने और भूख हड़ताल करने के बावजूद शासन स्तर पर सिर्फ कोरे आश्वासन मिले हैं। विधानसभा के आंकड़े खुद गवाही दे रहे हैं कि प्रदेश में एक लाख से अधिक पद खाली पड़े हैं फिर भी सरकार नाममात्र पदों पर भर्ती कर रही है। ​शिक्षक अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने जल्द से जल्द वर्ग-2 में न्यूनतम 10000 और वर्ग-3 में कम से कम 25000 पद नहीं बढ़ाए तो यह आंदोलन और अधिक उग्र रूप ले लेगा #TeacherRecruitment #Bhopal #MadhyaPradesh #TeacherProtest #DPI #MPTeachers #TeacherVacancy #Education #JobAlert #YouthProtest #MPNews #BreakingNews #EMSNews #HindiNews