Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
20-Jul-2026

कॉकरोच जनता पार्टी ने सोमवार को जंतर-मंतर से संसद तक मार्च निकाला। सुबह 8 से शाम 5 बजे तक चले प्रदर्शन के दौरान कई बार प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हुई। सुबह 8 बजे शुरू हुए प्रदर्शन में 10 बजे प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़कर संसद की ओर मार्च किया। संसद में घुसने की कोशिश की जिसके बाद संसद की सुरक्षा बढ़ा दी गई मुख्य द्वार बंद कर दिया गया। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े। देर शाम को पथराव की तस्वीरें भी सामने आईं। इसमें 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी और इतने ही प्रदर्शनकारी भी घायल हुए। CJP प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात कर 3 मांगें रखीं। पहली- सोनम वांगचुक को तत्काल रिहा किया जाए। दूसरी- शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें या उन्हें हटाया जाए। तीसरी- कथित तौर पर जान गंवाने वाले 20 से ज्यादा NEET अभ्यर्थियों के परिवारों को 1-1 करोड़ रुपए का मुआवजा मिले। वही धर्मेंद्र प्रधान और अमित शाह के बीच लंबी बैठक हुई लेकिन बातचीत का विषय उधर सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बर्बरतापूण कार्रवाई की है।