Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
ट्रेंडिंग
21-Jul-2026

1. CJP आंदोलन पर बॉलीवुड दो हिस्सों में बंटा नीट परीक्षा में कथित गड़बड़ी और शिक्षा सुधारों को लेकर चल रहे CJP आंदोलन पर बॉलीवुड में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। शबाना आजमी और प्रकाश राज प्रदर्शन में शामिल होकर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। दिलजीत दोसांझ ने भी आंदोलन का समर्थन किया जबकि कंगना रनोट और हेमा मालिनी ने प्रदर्शन को लोकतांत्रिक विरोध नहीं बल्कि उत्पात करार दिया। 2. मौत के दावे पर भड़कीं कुनिका सदानंद दिल्ली में CJP प्रदर्शन के दौरान एक बच्चे की मौत के दावे को अभिनेत्री कुनिका सदानंद ने सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि पुलिस से पुष्टि करने पर ऐसी कोई घटना सामने नहीं आई और अफवाहें फैलाने से बचना चाहिए। प्रदर्शन स्थल पर आगे जाने को लेकर उनकी पुलिसकर्मियों से बहस का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 3. छात्रों पर लाठीचार्ज की सेलेब्स ने की आलोचना जंतर-मंतर से संसद मार्च के दौरान छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई की कई फिल्मी हस्तियों ने आलोचना की है। सोनू सूद अनुराग कश्यप हुमा कुरैशी भूमि पेडनेकर और आयुष शर्मा समेत कई कलाकारों ने कहा कि लोकतंत्र में नागरिकों की आवाज सुनी जानी चाहिए और शांतिपूर्ण विरोध का सम्मान होना चाहिए। 4. नसीरुद्दीन शाह के वायरल वीडियो का सच सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दावा किया गया कि अभिनेता नसीरुद्दीन शाह जंतर-मंतर पर CJP प्रदर्शन के समर्थन में पहुंचे थे। हालांकि यह दावा गलत निकला। जांच में सामने आया कि वायरल वीडियो दिल्ली का नहीं बल्कि मुंबई के रीगल सिनेमा के बाहर का पुराना वीडियो है। 5. मैं निदा को मिला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार दिवंगत शायर निदा फाजली के जीवन पर बनी डॉक्यूमेंट्री मैं निदा को 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में बेस्ट आर्ट्स एंड कल्चर फिल्म का सम्मान मिला है। फिल्म के निर्माता अतुल गंगवार ने बताया कि डॉक्यूमेंट्री में निदा फाजली के संघर्ष निजी जीवन पाकिस्तान में बसे परिवार और मशहूर गायक जगजीत सिंह के साथ उनकी दोस्ती जैसे कई अनसुने पहलुओं को सामने लाया गया है।