Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
21-Jul-2026

बिजली इंजीनियर के पास आय से 258% ज्यादा प्रॉपर्टी बेटे बहू दामाद के नाम करोड़ों की फैक्ट्री इंदौर में लोकायुक्त टीम ने मंगलवार सुबह 5.30 बजे मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र बिजली वितरण कंपनी के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर (फाइनेंस) शिवराम सेमिल के 9 ठिकानों पर छापे मारे। शुरुआती जांच में वैध आय से करीब 258% अधिक संपत्ति मिली है। शिवराम सेमिल इन दिनों इंदौर स्थित पोलोग्राउंड कार्यालय में पदस्थ हैं। यह कार्रवाई लोकायुक्त एसपी राजेश सहाय के नेतृत्व में की गई। इंदौर पीथमपुर धार और मुरैना समेत 9 ठिकानों पर एक साथ छापे मारे गए। अब लोकायुक्त के सामने पेश होंगी ACS दीपाली रस्तोगी मध्य प्रदेश के महिला एवं बाल विकास तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से जुड़े अरबों रुपए के टेक होम राशन (THR) और पोषण आहार घोटाले की जांच तेज हो गई है। लोकायुक्त संगठन ने इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों पर शिकंजा कसते हुए पूर्व मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस तत्कालीन एसआरएलएम (SRLM) सीईओ ललित मोहन बेलवाल समेत कई अफसरों की भूमिका की जांच शुरू कर दी है।विधानसभा में सरकार द्वारा दिए गए जवाब और लोकायुक्त के रिकॉर्ड में दर्ज तथ्यों के बीच विरोधाभास सामने आने के बाद मामला और गंभीर हो गया है। लोकायुक्त संगठन द्वारा कई बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव (ACS) दीपाली रस्तोगी अब तक कार्यालयीन व्यस्तता का हवाला देकर पेश नहीं हुईं। विधानसभा में सरकार ने भी स्वीकार किया कि व्यस्तता के कारण वे लोकायुक्त कार्यालय नहीं जा सकीं। अब लोकायुक्त ने उन्हें व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर जवाब देने के निर्देश दिए हैं। विधानसभा में आज यूसीसी बिल पर चर्चा मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज मंगलवार को दूसरा दिन है। सदन में आज समान नागरिक संहिता विधेयक पर चर्चा की जाएगी। कांग्रेस के विधायक यूजीसी का विरोध कर रहे हैं। सत्र के पहले दिन सोमवार को जब इस बिल को पटल पर रखा गया था तब कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने इसका विरोध किया था। भोपाल-सीहोर और रायसेन में रात भर से बारिश मध्य प्रदेश में मंगलवार को मुरैना भिंड दमोह और कटनी में भारी बारिश का अलर्ट है। भोपाल रायसेन और सीहोर में रात भर से बारिश हो रही है। राजगढ़ विदिशा इंदौर झाबुआ आलीराजपुर धार बुरहानपुर बड़वानी खंडवा और खरगोन में भी बारिश का अनुमान है।