Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
20-Jul-2026

सीएम मोहन और शिवराज का मुखौटा लगाकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन | EMS TV विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन कांग्रेस ने सदन के बाहर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया किसानों के मुद्दों को लेकर कांग्रेस विधायकों ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का मुखौटा लगाकर गांधी प्रतिमा के नीचे विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया ।।। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिघांर ने बयान देते हुए कहा कि एक तरफ मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव हैं और दूसरी तरफ केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान है ।।। दोनों एक दूसरे के साथ फाइल फाइल खेल रहे हैं ।।। इन दोनों के खेल के चक्कर में किसानों को भारी नुकसान हो रहा है प्रदेश में किसानों को खाद नहीं मिलता गेहूं सोयाबीन और मूंग जैसी फसल की बंपर पैदावार होती है लेकिन उसकी खरीदी नहीं होती है ।।। इन सभी मांगों को लेकर आज हमने विधानसभा में इनका मुखौटा लगाकर विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया है ।।। वहीं विपक्ष के विरोध प्रदर्शन पर कृषि मंत्री एंदल सिंह कंसाना ने पलट वार किया #MadhyaPradesh #MPLegislativeAssembly #MonsoonSession #CongressProtest #KisanIssue #FarmersProtest #DrMohanYadav #ShivrajSinghChouhan #UmangSinghar #MPPolitics #Kisan #FertilizerCrisis #MoongProcurement #Soybean