दतिया। मध्यप्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दतिया में मोहन सरकार के कामकाज पर सवाल खड़े किए। जगदीशपुर में होने वाली कैबिनेट बैठक को लेकर उन्होंने कहा कि सीएम जगदीशपुर क्या अगर देश या प्रदेश से बाहर भी कैबिनेट कर लें तब भी अंत में बाहर सिर्फ भ्रष्टाचार ही निकलेगा। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि यदि मंत्रीयो से विभाग छीनने की प्रक्रिया ऐसे ही चलती रही तो पूरी कैबिनेट ही खाली हो जाएगी क्योंकि पूरा कुनबा ही भ्रष्टाचार में डूबा है। पटवारी ने चुनौती दी कि सीएम मोहन यादव उनकी कोई एक ऐसी योजना बता दें जिस पर जनता गर्व कर सके। सरकारी बैठकों के लिए फाइव-स्टार होटलों पर लगी रोक का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा देर आए दुरुस्त आए कम से कम कर्ज लेकर ऐयाशी तो बंद हुई। नरोत्तम मिश्रा के विकास के दावों को नकारते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास सिर्फ बीजेपी नेताओं की निजी संपत्तियों का हुआ है आम जनता का नहीं।