Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
18-Jul-2026

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के एथेनॉल संबंधी बयानों के समर्थन में भारतीय किसान संघ (बीकेएस) खुलकर सामने आ गया है। भोपाल में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. साईं रेड्डी ने कहा- एथेनॉल के खिलाफ गलत जानकारी फैलाई जा रही है। अफवाह फैलाने वाले मिल जाएं तो उन्हें चप्पल से मारेंगे। रेड्डी ने कहा कि एथेनॉल का विरोध किसान और देश दोनों के हितों के खिलाफ है। एथेनॉल से किसानों की आय बढ़ती है। विदेशी तेल पर देश की निर्भरता कम होती है। प्रदूषण में भी कमी आती है।एथेनॉल में हजारों लीटर पानी खर्च होने का दावा भ्रामक है। जगदीशपुर में कल मोहन कैबिनेट UCC पर नजर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में रविवार को जगदीशपुर में कैबिनेट बैठक होगी। बैठक में विधानसभा में पेश किए जाने वाले यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) विधेयक सहित अन्य महत्वपूर्ण विधेयकों को मंजूरी मिलने की संभावना है। सरकार के कई अहम फैसलों पर भी मुहर लग सकती है। उमंग सिंघार ने UCC पर सरकार से सवाल पूछे विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) को लेकर भाजपा की मंशा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सरकार से पूछा कि यूसीसी की आवश्यकता क्यों पड़ रही है और इस विषय पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से जनता की क्या राय सामने आई है। सिंघार ने शनिवार को बैतूल में कांग्रेस के संगठन सृजन प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान मीडिया से चर्चा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे पर विधानसभा में सरकार का पक्ष सुनने और विस्तृत चर्चा के बाद अपनी रणनीति तय करेगी। दिग्विजय ने छोड़ा X पर्सनल मोबाइल भी स्टाफ को सौंपा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपना आधिकारिक X अकाउंट और पर्सनल मोबाइल स्टाफ के हवाले कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया का उपयोग नहीं करने का ऐलान किया है। दिग्विजय सिंह 20 अक्टूबर से उज्जैन से अयोध्या तक यात्रा भी निकालेंगे। उनके इस फैसले को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। 44 जिलों में बारिश का अलर्ट 2 में भारी बारिश मध्य प्रदेश में मानसून फिर सक्रिय होने लगा है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 44 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। डिंडौरी और उमरिया में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। शनिवार को भोपाल नर्मदापुरम जिले में कई इलाकों में बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक कई जिलों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। चलती बाइक पर जेब में फटा मोबाइल प्राइवेट पार्ट झुलसा पांढुर्ना के परसौड़ी हाईवे पर चलती बाइक के दौरान युवक की जेब में रखा मोबाइल अचानक फट गया। धमाके के बाद पैंट में आग लग गई और युवक करीब 12 फीट तक सड़क पर घिसटता चला गया। हादसे में उसका प्राइवेट पार्ट झुलस गया और पैर की हड्डी भी टूट गई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद मोबाइल ब्लास्ट को लेकर एक बार फिर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए। बालाघाट में कांग्रेस ने कृषि मंत्री शिवराज का पुतला जलाया बालाघाट में खाद के बढ़ते दामों ई-टोकन व्यवस्था में आ रही दिक्कतों और विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा न करने के विरोध में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला फूंका। कांग्रेस ने जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से हनुमान चौक तक एक विरोध रैली निकाली और केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।