Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
15-Jul-2026

वर्षों बाद दिखा दुर्लभ दोमुंहा सांप शिकारी को देख दोनों और से लगता है रैगने. कॉर्बेट लैंडस्केप की समृद्ध जैव विविधता के बीच रामनगर से एक बेहद दुर्लभ सांप मिलने की खबर सामने आई है। रामनगर वन प्रभाग की टीम ने आबादी वाले क्षेत्र से वर्षों बाद दुर्लभ कॉमन सैंड बोआ का सफल रेस्क्यू किया है। आम भाषा में इसे दोमुंहा सांप कहा जाता है लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि यह नाम भ्रामक है यह पूरी तरह बिना ज़हर वाला नॉन-वेनमस सांप है और इंसानों के लिए खतरनाक नहीं होता l रामनगर वन प्रभाग की रेस्क्यू टीम ने वन प्रभाग कार्यालय परिसर के पास एक आवासीय क्षेत्र से दुर्लभ कॉमन सैंड बोआ को सुरक्षित रेस्क्यू किया l सांपों के रेस्क्यू में विशेषज्ञ ने बताया कि यह प्रजाति रामनगर में कई वर्षों बाद दूसरी बार देखने को मिली है जिससे वन्यजीव प्रेमियों और प्रकृति संरक्षण से जुड़े लोगों में उत्साह का माहौल है l देहरादून में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 17 जुलाई को प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के आयोजन स्थल को लेकर कांग्रेस और प्रशासन के बीच विवाद मंगलवार देर रात सड़क पर पहुंच गया। परेड ग्राउंड की बुकिंग का दावा करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसी राजीव भवन से परेड ग्राउंड पहुंचे। पहले से तैनात पुलिस ने कार्यक्रम स्थल की घेराबंदी कर रखी थी। इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए और प्रदेश सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। देर रात तक चले घटनाक्रम के बीच परेड ग्राउंड में भारी पुलिस बल तैनात रहा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने राहुल गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि परेड ग्राउंड के लिए कांग्रेस के शुरुआती आवेदन में राहुल गांधी के कार्यक्रम का कोई उल्लेख नहीं था। इस बीच पहले से आयोजित लोक संवर्धन पर्व की अवधि बढ़ाए जाने के कारण प्रशासन ने कांग्रेस को बन्नू स्कूल मैदान समेत अन्य वैकल्पिक स्थल उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया है। महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस का कार्यक्रम रोकने का आरोप पूरी तरह निराधार है। राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार के प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का उत्तराखंड के प्रति असीम स्नेह है जिसके कारण पर्यटन के विविध क्षेत्रों को विकसित करने के लिए लगातार काम हो रहे हैं। बंसल ने कहा कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे ऑल वेदर रोड और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन जैसी बड़ी परियोजनाओं से राज्य की कनेक्टिविटी मजबूत हुई है। समाज कल्याण विभाग की ओर से केंद्र और राज्य सरकार की विशेष योजनाओं के तहत दिव्यांगजनों और 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए निशुल्क सहायक उपकरण प्रदान किए जा रहे हैं। देहरादून के जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपंकर घिल्डियाल ने बताया कि रायपुर स्थित एनआईबीएच में प्रधानमंत्री दिव्यांगता केंद्र संचालित है जहाँ जरूरतमंदों को व्हीलचेयर बैसाखी जैसे आवश्यक उपकरण निशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं।आवेदन प्रक्रिया है बेहद सरल विभाग ने इस प्रक्रिया को काफी सुलभ बनाया है। लाभ लेने के लिए दिव्यांगजनों को अपना यूडीआईडी (UDID) कार्ड और वरिष्ठ नागरिकों को आय प्रमाण पत्र देना होगा उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने हाल ही में देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हरेला पर्व के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि भारत विविध त्योहारों का देश है और हरेला विशेष रूप से कुमाऊं और उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में आदि काल से ही एक अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व रहा है। कोश्यारी ने बताया कि हरेला पर्व हमें पर्यावरण के संरक्षण और हरियाली के महत्व से जोड़ता है। उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सरकार के पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के जन्मदिवस पर संवेदना अभियान के अंतर्गत देश के पहले लेखक गांव थानों (देहरादून) में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में 200 यूनिट रक्तदान किया गया। छात्र-छात्राओं शिक्षकों कर्मचारियों और क्षेत्रवासियों ने रक्तदान कर समाज के प्रति संवेदनशीलता और मानवीय सरोकारों का सशक्त संदेश दिया। हिमालयीय आयुर्वेदिक (पी.जी.) मेडिकल कॉलेज स्पर्श हिमालय विश्वविद्यालय भागीरथ प्रयास फाउंडेशन रुड़की तथा देवभूमि ब्लड बैंक देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में 200 से अधिक लोगों ने रक्तदान किया।