Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
14-Jul-2026

जिले के सिंगौद स्थित सांदीपनी शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला पिछले 1 अप्रैल से बंद होने के कारण गरीब मजदूरों के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। आरोप है कि पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी के संरक्षण में प्राचार्य रत्नेश कुमार शर्मा और सहायक प्राचार्य अशोक मिश्रा ने स्कूल में ताला लगवा दिया जिससे नए दाखिले बंद हैं और पुराने छात्रों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर कलेक्टर ने स्कूल खोलने के आदेश दिए थे लेकिन अब तक उनका पालन नहीं हुआ। अधिकारियों द्वारा बच्चों को 10-12 किलोमीटर दूर रैपुरा स्कूल भेजने की बात कही जा रही है जबकि परिवहन खर्च गरीब परिवारों के लिए संभव नहीं है। ग्रामीण ओमप्रकाश वर्मा ने एसपी से दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जबलपुर में करोड़ों रुपये के फर्जी टोल प्लाजा पार्टनरशिप अनुबंध और ई-स्टाम्प घोटाले को लेकर एक नया मोड़ सामने आया है। मामले में पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक जबलपुर को शिकायती पत्र सौंपकर यूव्ही ऑनलाइन के संचालक उज्जवल पचौरी और सर्विस प्रोवाइडर को आरोपी बनाने की मांग की है। शिकायत के अनुसार उज्जवल पचौरी ने नियम विरुद्ध तरीके से शासकीय ई-स्टाम्पों में हेराफेरी कर 24.99 करोड़ का अवैध टोल प्लाजा पार्टनरशिप अनुबंध निष्पादित करवाया था और अमित खम्परिया से मोटी रकम वसूली थी। इस मामले में राजस्व विभाग और एनएचएआई ने भी 500-500 के दो स्टाम्पों पर किए गए इस अनुबंध को पूरी तरह अवैध व अमान्य घोषित किया है। हैरानी की बात यह है कि पुलिस विवेचना गवाहों के बयानों और सबूतों से छेड़छाड़ की पुष्टि होने के बावजूद मुख्य सूत्रधार उज्जवल पचौरी को अब तक आरोपी नहीं बनाया गया है जबकि इस मामले में शिकायतकर्ता को ही आरोपी बना दिया गया। पीड़ित ने एसपी से निष्पक्ष जांच कर मुख्य आरोपी पर कार्रवाई करने राजस्व की वसूली करने और इसकी प्रतिलिपि मुख्यमंत्री ईओडब्ल्यू व सीबीआई को भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। ​गोराबाजार थाना क्षेत्र में शादी से पहले दूल्हे पर कथित जानलेवा हमले और उसके बाद युवती के घर पर हुए उपद्रव का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि 12 जुलाई की रात आदित्य बैन और उसके साथियों ने दूल्हे पर धारदार हथियार से हमला करने की कोशिश की। इसके बाद 30-40 लोगों की भीड़ ने युवती के घर पहुंचकर महिलाओं से अभद्रता मारपीट और आग लगाने का प्रयास किया। परिवार का दावा है कि घटना के वीडियो और फोटो उनके पास मौजूद हैं। पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने एसपी कार्यालय में शिकायत देकर आरोपियों पर सख्त कार्रवाई और परिवार की सुरक्षा की मांग की है। डीएसपी आकांक्षा उपाध्याय ने जांच के बाद उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। जबलपुर। जबलपुर के सेंट एलॉयसियस स्कूल में कथित धर्म परिवर्तन के आरोपों को लेकर मंगलवार को भारी विवाद खड़ा हो गया। हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन द्वारा कुछ हिंदू कर्मचारियों पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया जा रहा है उन्हें चर्च में प्रार्थना करने के लिए मजबूर किया जाता है और मना करने पर नौकरी से हटाने की धमकी दी जाती है। इस शिकायत के बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता स्कूल परिसर पहुंचे और प्रबंधन के खिलाफ उग्र नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान परिसर में प्रवेश को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी धक्का-मुक्की हुई और कुछ स्थानों पर तोड़फोड़ की खबरें भी आईं। स्थिति तनावपूर्ण होते देख विजय नगर माढ़ोताल सहित आसपास के कई थानों का पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया जिसने प्रदर्शनकारियों को परिसर से बाहर कर स्थिति पर नियंत्रण पाया। हिंदू संगठनों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की बारीकी से जांच कर रही है जबकि स्कूल प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। जबलपुर। शहर के घंटाघर इलाके के पास एक कार चालक की लापरवाही से भीषण सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ सड़क किनारे खड़े एक ऑटो को तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने तुरंत इलाज के लिए विक्टोरिया अस्पताल भेजा। पुलिस अधिकारी के अनुसार दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि घायल ऑटो चालक की पहचान और अन्य विवरण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं। बताया जा रहा है कि कार चालक ने इस हादसे के साथ ही पास में खड़ी एक अन्य गाड़ी को भी टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया। फिलहाल पुलिस ने प्राथमिक जानकारी के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और तथ्यों के आधार पर आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ए.टी.एम. कक्ष में घुसा सवा फीट लंबा सांपमचा हड़कंप। संजीवनी नगर थानांतर्गत संजीवनी नगर प्रवेश द्वार क्रमांक 02 के सामने स्थित एस बी आई के ए.टी.एम.के कक्ष में दोपहर तीन बजे एक सवा फीट लंबा सांप प्रवेश कर गया। जिसके कारण वहां अफरातफरी मच गई। सुरक्षा कर्मी नरेन्द्र केवट ने उपभोक्ताओं को एटीएम के भीतर प्रवेश करने से रोक दिया। और सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे को सूचना दी जिन्होंने मौके पर पहुंचकर रैस्क्यू करते हुए सांप को पकड़कर प्राकृतिक रहवास देवताल तालाब में छोड़ दिया। दुबे के अनुसार पकड़ा गया सांप पन्हियल प्रजाति का है। जो कि नाली तालाब आदि जलीय स्थान पर रहता है।ये जहरीला नहीं होता है लेकिन गुस्सैल और आक्रामक होता है। लेकिन जब तक कोई छेड़छाड़ ना करे तब तक सर्प किसी को नुक्सान नहीं पहुंचाते हैं। सांप के पकड़े जाने पर सभी ने राहत की सांस ली।