Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
13-Jul-2026

जबलपुर GRP और RPF की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्योंऔर मुखबिर की सूचना पर मुस्तैदी दिखाते हुए ओवरनाइट ट्रेन में हुई झपटमारी की वारदात का त्वरित खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मक्का नगर हनुमानताल निवासी 21 वर्षीय आरोपी सोहित उर्फ शाहिद अंसारी को गिरफ्तार किया है जिसने जबलपुर स्टेशन से ट्रेन छूटते ही एक महिला यात्री के गले से सोने का मंगलसूत्र झपटा था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने 35500 कीमत का सोने का पेंडल और 4 नग सोने की गुरिया बरामद कर ली हैं और आरोपी को जेल भेज दिया है। रेल एसपी सुंदर सिंह कनेश के निर्देशन में हुई इस सफल कार्रवाई में जीआरपी थाना प्रभारी संजीवनी राजपूत एएसआई गोपाल सिंह और आरपीएफ टीम की मुख्य भूमिका रही। जबलपुर: चेरीताल चंडाल भाटा की रहने वाली महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज और बच्चा न होने की बात को लेकर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और घर से निकालने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का विवाह 22 नवंबर 2025 को बाबा टोला निवासी मोंटी चौधरी के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के 6 महीने बाद से ही पति मोंटी ससुर संतोष सास मीरा ननद मंजू ज्योति काजल पिंकी और ननदोई राहुल चौधरी मिलकर उनके साथ गाली-गलौज व मारपीट कर रहे हैं। पीड़िता के मुताबिक कल 12 जुलाई 2026 को उनके पति ने मायके आकर उन्हें साथ रखने से साफ मना कर दिया और दोबारा घर आने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने पूर्व में थाना हनुमानताल में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई थी लेकिन कोई कार्रवाई न होने पर अब उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कदम उठाने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के आदेशानुसार और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में जबलपुर पुलिस की साइबर सेल ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से गुम हुए 139 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक ट्रेस कर लिए हैं। पुलिस ने इन बरामद मोबाइलों को जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 25 लाख रुपये है उनके वास्तविक धारकों को सौंप दिया है। इस मौके पर एसपी सम्पत उपाध्याय ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत संबंधित थाने और CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। इसके साथ ही उन्होंने साइबर ठगी से बचने के लिए लोगों को आगाह किया कि वे अनजान टेलीग्राम या व्हाट्सएप ग्रुप से निवेश के टिप्स न लें किसी भी अज्ञात .apk फाइल को डाउनलोड न करें और न ही कमीशन नौकरी या व्यापार बढ़ाने के झांसे में आकर अपनी बैंक डिटेल साझा करें। किसी भी प्रकार के ऑनलाइन फ्रॉड की स्थिति में नागरिक तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या जबलपुर साइबर सेल के नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। जबलपुर। शहर के ग्वारीघाट थाना क्षेत्र से पुलिस की संवेदनहीनता और लापरवाही का एक गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की मौसी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उनकी भांजी के साथ उसके सौतेले पिता द्वारा पिछले तीन वर्षों से अश्लील हरकतें की जा रही थीं और अश्लील वीडियो बनाए जा रहे थे। जब बच्ची ने इस बात की शिकायत अपनी मां से की तो मां ने अपनी ही बेटी को डांट-फटकार कर चुप करा दिया और पति का पक्ष लिया।इसके बाद पीड़िता ने अपनी मौसी और नानी को अपनी आपबीती सुनाई। परिजन बच्ची को न्याय दिलाने के लिए ग्वारीघाट थाने पहुंचे लेकिन पुलिस ने मामला दर्ज करने के बजाय उन्हें महिला थाने भेज दिया। आरोप है कि महिला थाने में भी पुलिस अधिकारियों का रवैया बेहद उदासीन रहा और उन्हें वहां से भगाते हुए वापस ग्वारीघाट थाने जाने की सलाह दी गई।एक तरफ जहां मध्य प्रदेश सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और लाडली बहना जैसी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करती है वहीं दूसरी तरफ 12 वर्षीय पीड़िता न्याय के लिए एक थाने से दूसरे थाने के चक्कर काटने को मजबूर है। महिला अपराधों पर सख्त कार्रवाई के सरकारी दावों के बीच पुलिस की इस कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। जबलपुर के अधारताल थाना क्षेत्र अंतर्गत जय प्रकाश नगर में सोमवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस दुर्घटना में कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया गया जहां फिलहाल उनका उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही अधारताल थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार को कब्ज़े में ले लिया है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।