Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
13-Jul-2026

नरोत्तम के छलके आंसू हसी नहीं रोक पाई इमरती देवी मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दौर में भावुक क्षण देखने को मिले. दतिया के कद्दावर नेता और पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी के नामांकन के बाद आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए अचानक रो पड़े.जनसभा को संबोधित करते हुए नरोत्तम मिश्रा बेहद भावुक हो गए और उनके आंसू निकल आए. खुद को संभालते हुए उन्होंने कहा दतिया के मालिकों मैं आपके एक-एक दरवाजे पर जाऊंगा अपना शीश नवाऊंगा और एक-एक गांव के अंदर जाकर आशुतोष को जिताऊंगा. एक तरफ जहां मंच पर नरोत्तम मिश्रा के आंसू नहीं रुक रहे थे.वहीं दूसरी तरफ उनके ठीक पीछे बैठी पूर्व मंत्री इमरती देवी के ठहाके बंद नहीं हो रहे थे. भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 भोपाल में एमपी टेक ग्रोथ कॉन्क्लेव 3.0 का शुभारंभ हो गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मध्यप्रदेश को देश का प्रमुख तकनीकी और औद्योगिक हब बनाने के उद्देश्य से आयोजित इस कॉन्क्लेव में देश-विदेश के उद्योगपति निवेशक और नीति विशेषज्ञ शामिल हुए हैं।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पिछले 12 सालों में भारत ने दुनिया में सबसे तेज गति से विकास करने वाले देशों में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की पहचान पहले केवल कृषि क्षेत्र तक सीमित थी लेकिन अब प्रदेश में ड्रोन से लेकर मिसाइल तक का निर्माण हो रहा है। भोपाल के स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में 28 से सेना भर्ती भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्थित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 28 जुलाई से सेना भर्ती रैली शुरू होगी। इसमें भोपाल समेत 15 जिलों के पुरुष उम्मीदवार शामिल हो सकेंगे। अग्निवीर जनरल ड्यूटी तकनीकी एवं ट्रेड्समैन रैली के साथ एमपी और छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के लिए धर्मगुरु और एजुकेशन हवलदार की रैली भी होगी।सेना भर्ती रैली 8 अगस्त तक चलेगी। इसे लेकर सोमवार को कलेक्टर प्रियंक मित्रा ने कलेक्टोरेट में संबंधित विभागों की तैयारियों के संबंध में बैठक की। धार भोजशाला मामले पर सुनवाई के लिए तैयार सुप्रीम कोर्ट प्रदेश के धार जिले के ऐतिहासिक और विवादित भोजशाला परिसर मामले में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। सुप्रीम कोर्ट सोमवार को मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के उस फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई करने के लिए तैयार हो गया है जिसमें इस विवादित परिसर को देवी सरस्वती का मंदिर घोषित किया गया था।चीफ जस्टिस सूर्यकांत जस्टिस जोयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ के सामने मुस्लिम पक्ष ने इस मामले पर बेहद जल्द सुनवाई करने की गुहार लगाई थी। ट्रैक्टर ने ऑटो को टक्कर मारी 3 की मौत मुरैना जिले के माता बसैया थाना क्षेत्र में पत्थर लोड ट्रैक्टर-ट्रॉली ने श्रद्धालुओं से भरे ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में महिला और दो पुरुषों समेत तीन की मौके पर मौत हो गई। मरने वालों में ऑटो ड्राइवर भी शामिल है। ऑटो में कुल 8 लोग सवार थे। 5 लोग घायल हैं। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। MP के 22 जिलों में आज बूंदाबांदी होगी प्रदेश में मानसून की रफ्तार थम गई है। करीब 60% हिस्से से मानसून के बादल गायब है। इस वजह से प्रदेश में अगले 5 दिन तक कहीं भी भारी या अति भारी बारिश के आसार नहीं है। IMD (मौसम केंद्र) की माने तो 16 जुलाई से नया सिस्टम एक्टिव हो सकता है। इससे तेज बारिश के संकेत है।इससे पहले प्रदेश में हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा।