Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
15-Jul-2026

इंदौर में CM मोहन यादव बोले- रामचंद्र एक शादी करता है तो रहीम से भी एक की ही अपेक्षा इंदौर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को इंदौर में 300 बिस्तरीय नए जिला चिकित्सालय के लोकार्पण के दौरान समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में एक समान कानून लागू करने की दिशा में सरकार आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर रामचंद्र एक शादी करता है तो रहीम से भी एक ही शादी की अपेक्षा की जा सकती है। मुस्लिम बहनें भी हमारी बहन है। उनके जीवन में भी तो कष्ट आएगा। उनको क्या अलग कर सकते हैं? उन्होंने कहा कि एक देश में अलग-अलग कानून नहीं होने चाहिए और सभी नागरिकों के लिए समान व्यवस्था जरूरी है। जीतू पटवारी बोले- मोदी सरकार में 90 बार पेपर लीक कांग्रेस नेता राहुल गांधी के छात्रों की गूंज अभियान के तहत मप्र कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की साइकिल यात्रा का दूसरा दिन है। पटवारी इंदौर से करीब 200 किमी की यात्रा कर भोपाल पहुंचे। कांग्रेस साइकिल रैली के जरिए नीट पेपर लीक भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता और युवाओं के मुद्दों पर सरकार को घेर रही है।जीतू पटवारी ने कहा- मोदी सरकार के दौरान 90 बार पेपर लीक हुए। 50 बार परीक्षाएं निरस्त करनी पड़ीं। मध्य प्रदेश में PSC परीक्षा और व्यापम घोटाला हुआ जिससे युवाओं का भरोसा टूटा। बीजेपी सरकार बिना विवाद के एक भी एग्जाम नहीं करा पा रही है। एमपी के 1895 सरकारी स्कूलों में एक भी शिक्षक नहीं मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है। इंदौर निवासी सौरभ त्रिपाठी ने 2025 की कैग (CAG) रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि प्रदेश के 1895 सरकारी स्कूलों में एक भी शिक्षक पदस्थ नहीं है जिससे लाखों बच्चों का शिक्षा का मौलिक अधिकार प्रभावित हो रहा है। मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने मंगलवार को राज्य सरकार और स्कूल शिक्षा विभाग को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। जीजा को पेड़ से बांधा कपड़े उतारकर बेल्ट से पीटा मुरैना जिले के भिडौसा गांव में चरित्र शंका के चलते दो भाइयों ने अपने जीजा को पेड़ से बांध दिया। फिर कपड़े उतारकर बेल्ट डंडों और पट्टे से पीटा। पीड़ित के थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को पिटाई के वीडियो आरोपियों के मोबाइल से मिले हैं। आरोपी मोनू वाल्मीकि और गोलू वाल्मीकि ने आरोप लगाया कि जीजा उनकी छोटी बहन को घुमाने के बहाने ले जाकर छेड़छाड़ कर रहा था। करोड़ों की संपत्ति हड़पने बनवाया दानपत्र फिर गोली मार दी भोपाल पुलिस ने सुदामा नगर कॉलोनी में रहने वाले दंपती हेमंत फिलेमोन और शकुंतला बारीक फिलेमोन की हत्या के मामले का खुलासा कर दिया है। वारदात के करीब 20 दिन बाद पुलिस ने दो प्रॉपर्टी डीलरों- श्रीकांत चिंचलिया (40) और शशिकांत चिंचलिया (35) को गिरफ्तार किया है। दोनों सगे भाई हैं। पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने बताया कि आरोपियों ने पहले धोखाधड़ी कर दंपती के मकान का दानपत्र (गिफ्ट डीड) अपने नाम कराया। फिर पूरी संपत्ति पर कब्जा करने के लिए दोनों की हत्या की साजिश रच दी। दतिया में 628 अवैध हथियारों पर चला रोलर दतिया में 628 अवैध हथियारों को अदालत के आदेश पर नष्ट कर दिया गया। पुलिस कंट्रोल रूम के सामने सड़क पर हथियार रखे गए और उन पर रोलर चलाकर पूरी प्रक्रिया पूरी की गई। भांडेर एसडीओपी पीसी यादव ने बताया कि साल 2007 से अब तक जिले के अलग-अलग थानों में जब्त किए गए इन हथियारों के प्रकरणों का कोर्ट से निराकरण हो चुका था। कोर्ट के आदेश पर ही नियमानुसार इन सभी हथियारों को नष्ट किया गया है। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का भाई गिरफ्तार छतरपुर में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिगराम और एक अन्य को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दो आरोपी फरार हैं। फरियादी एडवोकेट बृज किशोर पांडे ने वीडियो जारी कर कहा कि शालिगराम और उसके साथी कोड़ा गांव में उनके घर पहुंचे थे। जब पांडे घर पर नहीं मिले तो आरोपियों ने उनके सहयोगी मोतीलाल कुशवाहा को गोली मार दी। पांडे ने कहा कि उनका शालिगराम से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। एमपी में जुलाई में मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी मध्य प्रदेश में तेज बारिश का दौर थमने के बाद कई शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार पहुंच गया है। अगले 5 दिन भारी बारिश होने का अनुमान कम है। ऐसे में पारे में और भी बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अब तक 241.8 मिमी बारिश हो चुकी है जो सामान्य बारिश 260 मिमी से 7% कम है।